Monday, February 16, 2026

सखियों संग होगी Akshara Singh की न्यू ईयर पार्टी, होगा खूब धमाल

Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपर स्टार गाना अक्षरा सिंह Akshara Singh ने साल 2024 के आगमन की तैयारी कर ली है. वे इस बार नया साल सखियों के साथ गांव में मानने वाली हैं. अक्षरा सिंह की पार्टी में खूब धमाल होगा, खूब बवाल होगा और खूब मजे होंगे. जी हां, अक्षरा सिंह ने यह मंशा अपने नए गाने के जरिए जाहिर कर दी जिसका नाम है देसी दारू. अक्षरा सिंह ने इस गाने में कहा कि नए साल का स्वागत पूरी एनर्जी के साथ दोस्तों के संग करेंगी. इसके बाद अक्षरा सिंह का यह गाना वायरल होने लगा.

Akshara Singh
Akshara Singh

 

Akshara Singh का गाना धमाल मचाएगा

अक्षरा सिंह Akshara Singh का गाना देसी दारू धमाल मचाने वाला गाना है जो उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. अक्षरा सिंह ने बताया कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नव वर्ष का उपहार है. गाने में हमने नए साल की मस्ती का नया अंदाज प्रस्तुत किया है जो तमाम भोजपुरी संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाली है.

Akshara Singh
Akshara Singh

अक्षरा सिंह ने कहा कि नया साल सबके लिए नया दिन लेकर आता है और इसकी शुरुआत पूरी सकारात्मक के साथ करनी चाहिए. बीते सालों का बैगेज को छोड़ ने साल मैं नई शुरुआत करने से जीवन में खुशियों का समावेश होता है. हमने अपने इस गाने के जरिए लोगों की जिंदगी में खुशी लाने के लिए बेशुमार मनोरंजन प्रस्तुत किया है जो सबों का मन मिजाज खुश कर देगी.

Akshara Singh
Akshara Singh

आपको बता दें कि गाना देसी दारू को अक्षरा सिंहने गाया है. गीतकार छोटू यादव, म्यूजिक छोटू रावत और संगीतकार धनंजय सिंह (कान्हा) हैं. निर्देशक एवं कोरियोग्राफर असलम खान और सहायक निदेशक:- राहुल शर्मा (टीम बीटी) हैं. सहायक कोरियोग्राफर नवीन ठाकुर, पी आर ओ रंजन सिन्हा और डीओपी चंदन सिंह, सुनीत कुमार हैं. संपादक अनूप मिश्रा हैं.

Latest news

Related news