Wednesday, February 18, 2026

दिल्ली समेत NCR में भी International Yoga Day का दिखा जोश

नई दिल्ली। दिल्ली और दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार में योग करने पहुंची। उनके साथ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी थे। वहीं पर फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने योग किया तो गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने योग किया।

गाजियाबाद: आईएमएस कॉलेज में योग करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में योग करती हुईं सीएम रेखा गुप्ता, उनके साथ सांसद मनोत तिवारी और मंत्री कपिल मिश्रा।

दक्षिणी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में दैनिक जागरण एवं ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के संयुक्त तत्वाधान में एनटीपीसी बदरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में योग करने के लिए जुटे प्रतिभागी।

गुरुग्राम : दैनिक जागरण की ओर से उद्योग विहार फेज-एक में संचालित गारमेंट सेक्टर की मल्टीनेशनल एक्सपोर्ट कंपनी मोडलामा एक्सपोर्ट इंडिया लिमिटेड के परिसर में आयोजित योग उत्सव में योगाभ्यास कराते योग एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. सुनील आर्य

Latest news

Related news