Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Election Commission की नई पहल, वोटर्स को लुभाने के लिए रैपिडो, जोमैटो,...

Election Commission की नई पहल, वोटर्स को लुभाने के लिए रैपिडो, जोमैटो, स्विगी के साथ साझेदारी

0
185
Election Commission
Election Commission

नई दिल्ली। Election Commission  दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने कहा कि 25 मई को मतदान कराने के लिए एक लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जबकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 70 पिंक मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और हर एक विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार का एक मतदान केंद्र होगा जो पूरी तरह से महिला मतदान कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

Election Commission ने तैयार किए 70 मॉडल केंद्र

कृष्णमूर्ति ने बताया कि इसके अतिरिक्त 70 मॉडल मतदान केंद्रों पर एडवांस्ड सुविधाएं होंगी और पहली बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जिसमें पूरी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों (PWD) का स्टाफ होगा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव प्रबंधन के सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक योजना बनाई और क्रियान्वित की है. कृष्णमूर्ति ने इस बात पर जोर दिया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों और भीषण गर्मी होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के अपेक्षित उच्च तापमान से निपटने के लिए व्यापक सुविधाएं की गई हैं।

मतदाताओं के लिए सुविधाएं

उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर छायादार क्षेत्र बनाए जाएंगे जिसमें कूलर और पंखे लगे होंगे। कृष्णमूर्ति ने बताया कि हमने हर मतदान केंद्र पर पीने का पानी, शौचालय, ‘रैंप’ और व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी मतदान स्थलों पर ‘पैरामेडिकल स्टाफ’ तैनात किया जाएगा।

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने मतदान के बाद घर तक मुफ्त यात्रा की पेशकश करने के लिए मोटरसाइकिल टैक्सी ‘रैपिडो’ के साथ साझेदारी की है. बयान में कहा गया कि मतदाताओं को ‘जोमैटो’ और ‘स्विगी’ से ऑनलाइन खाना मंगवाने के लिए खाना डिलीवरी करने वाले सोशल मीडिया मंच से विशेष कूपन भी मिलेंगे और विभिन्न रेस्तरां मतदान की स्याही दिखाने पर छूट प्रदान करेंगे।