दिल्ली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ अरविंद केजरीवाल को घेरा, केजरीवाल ने भी किया पलटवार

Delhi AAP VS Cong  :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है. सोमवार को एक तरफ जहां प्रयागराज में महाकुंभ की धूम रही ,वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप- प्रत्यारोप को लेकर महाभरत मचा रहा.

Delhi AAP VS Cong : राहुल गांधी ने केजरीवाल को लताड़ा 

हाल कि दिनों तक इंडिया गठबंधन में सहयोगी रहे कांग्रेस और आम आदम पार्टी दिल्ली चुनाव के आते ही एक दूसरे के सामने प्रतिद्वंदी बन कर खड़े हो गये हैं. ऐसे में भाजपा के लिए ये लड़ाई बेहद आसान हो गई है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस हमलावर है. सोमवार को कंग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार की धज्जियां उड़ाई. राहुल गांधी ने सीलमपुर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान जनसभा को संबोधित करते हुए  पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल, दोनो पर निशाना साधा.

 जाति जनगणना पर केजरीवाल और मोदी एक जैसे – राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो मोदी जी और केजरीवाल के मुंह से कुछ नहीं निकलता. राहुल गांधी ने इस जनसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मैं देशभर में जाति जनगणना की बात लोकसभा में बोल चुका हूं. दिल्ली में भी अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो राष्ट्रीय राजधानी में जाति जनगणना करायी जायेगी. राहुल गांधी ने कहा कि  जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो दोनों प्रमुख पार्टियों (BJP- AAP) के मुखिया के मुंह से कुछ नहीं निकलता है.

राहुल गांधी के आरोपों का केजरीवाल ने पलटकर दिया जवाब 

राहुल गांधी के आरोपों का अरविंद केजरीवाल ने भी पलट कर जवाब दिया. अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधीजी दिल्ली आए, उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं लेकिन मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है लेकिन मेरी लड़ाई देश को बचाने की है.

राहुल गांधी दलितों अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की हिमायत करते हुए कहा कि जिस दिन देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा कर दिया जायेगा. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि हम लोकसभा और राज्यसभा में  जाति जनगणना पास करके दिखाएंगे. मैं वो दिन देखना चाहता हूं जब 500 सबसे बड़ी कंपनियों में दलित, पिछड़े , अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्ग के लोग मालिक बनें.

राहुल गाधी ने कहा कि लोग चाहें लंबे-लंबे भाषण दें लेकिन भागीदारी दिलाने की जब बात आएगी तो केवल कांग्रेस पार्टी ही है जो समानता से भागीदारी दिला सकती है. भोजन का अधिकार हो या जमीन अधिग्रहण कानून हो , किसानों की कर्ज माफी हो या स्कॉलरशिप या फिर संविधान बचाने का काम हो, ये सब काम कांग्रेस पार्टी ने सबके साथ मिलकर आपके लिए किया है.

 

Latest news

Related news