पत्नी की गला दबा कर दी हत्या आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सेंट्रल दिल्ली इलाके में बुधवार को 24 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शख्य ने पत्नी की हत्या आपसी मामूली विवाद के बाद की है। इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए आरोपी पति को दिल्ली में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सेंट्रल दिल्ली इलाके में बुधवार को 24 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शख्य ने पत्नी की हत्या आपसी मामूली विवाद के बाद की है। इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली के आनंद परबत इलाके में 14 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी है। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला अपने पति और दो नाबालिग बेटियों के साथ रह रही थी। उनके साथ महिला की मां भी रहती थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दस साल की बेटी ने बताया कि सुबह के करीब 4 बजे जब वो उठी तो उसने देखा कि उसके पिता उसकी मां के पास हैं। बच्ची ने बताया कि जब उसने पिता को देखा, तो वो ये चेक कर रहे थे कि उनकी मां सांस ले रही है या नहीं। इसके बाद वो घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची ने भी चेक किया और पाया कि उनकी मां की मौत हो चुकी थी।

Latest news

Related news