महान नेता Nelson Mandela की 106 वीं जयंती, गांधी-मंडेला फाउंडेशन ने किया आयोजन

दिल्ली  : 18 जुलाई को गांधी मंडेला फाउंडेशन के द्वारा नेल्सन मंडेला Nelson Mandela दिवस का आयोजन किया गया. ये कार्यक्रम द यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में किया गया . दरअसल गांधी मंडेला फाउंडेशन ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला Nelson Mandela की 106 वीं जयंती को सेलिब्रेट किया और इस अवसर पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता रोगोबर्टा मेंचू तुम को गांधी मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Nelson Mandela और गांधी के विचारों को बढ़ावा देता है GMF

गांधी मंडेला फाउंडेशन एक रजिस्टर्ड ट्रस्ट है जो दुनिया भर में महात्मा गांधी और नेल्सल मंडेला के व्यक्तिगत स्वतंत्रता, नागरिक स्वतंत्रता, सत्य, अहिंसा और मानवाधिकार से जुड़े विचारों को बढ़ावा देता है और उसका प्रचार प्रसार करता है. इसके अलावा गांधी मंडेला फाउंडेशन दुनिया भर में शांति, अहिंसा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाले शख्सियतों को सम्मानित भी करता है.

GMF
GMF

दलाई लामा को मिला था पहला गांधी-मंडेला पुरस्कार

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए पहला गांधी मंडेला पुरस्कार दिया गया था. पुरस्कार देने वाली जूरी में भारत, नेपाल औऱ बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों के साथ पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन जैसे सम्मानित दिग्गज शामिल हैं जिनके नेतृत्व में पुरस्कारों की घोषणा होती है.

रिगोबर्टा मेंचू तुम को गांधी Nelson Mandela पुरस्कार

इस बार मंडेला दिवस के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा मानवाधिकार कार्यकर्ता रिगोबर्टा मेंचू तुम को प्रतिष्ठित गांधी मंडेला पुरस्कार से मैक्सिको में सम्मानित किया गया. यह सम्मान शांति,अहिंसा और सामाजिक एवं मानव कल्याण के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए दिया गया. रिगोबर्टो मेंचू तुम को 1992 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

मंडेला दिवस के अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव अधिवक्ता नंदन झा, निदेशक श्री शंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम जाजू, उपाध्यक्ष सविता सिंह, यूएसआई के उप महानिदेशक मेजर जनरल पीके गोस्वामी, एचओआरडी,आईसीआरसी के केदिन अवोल उमर के साथ ही कई देशों को राजदूत और प्रतिनिधि उपस्थित थे.

GMF
GMF

Latest news

Related news