मुंगेर (रिपोर्टर – मनीष कुमार) साल के पहले ही दिन अपराधियों Munger Murder ने बता दिया कि यहां अपराध बेलगाम है. एक जनवरी को शहर में जश्न का माहौल था, लोग एक दूसरे को नये साल की बधाईयां देने के लिए एक दूसरे का पास जा आ रहे थे. ऐसे में एक प्रापर्टी डीलर सौरभ सुमन को उस समय गोली मार दी गई,जब वो अपने किसी मित्र के घर नये साल पर खाना खाने जा रहे थे. हलांकि इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ने धरहरा के मुकुल सिंह पर पति की हत्या करवाने का आरोप लगाया.
Munger Murder सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे दो लोग
दरअसल मामला सोमवार की रात का है. धरहरा थाना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की इंद्ररुख भलार मुख्य सड़क के किनारे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा है.घायलों के पास ही उनकी मोटरसाइकिल भी पड़ी थी. सूचना के बाद धरहरा थानाध्यक्ष पप्पन कुमार और सफियासराय ओपीध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.जहां पुलिस ने दोनों घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों में से एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,वही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मृतक व्यक्ति की पहचान अजीत यादव उर्फ सौरभ सुमन के रूप में हुई जो कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार कृष्णा रोड के रहने वाले है. मृतक के चेहरे के बांए आंख में गोली मारी गई है.घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय सहित कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्तताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ की है.
मृतक की पत्नी ने बताया हत्या का मोटिव
प्रॉपर्टी डीलर सौऱभ सुमन की पत्नी अर्चना ने आशंका जताई कि हत्या के पीछे जमीन की खरीद फरोख्त का मामला हो सकता है.अर्चना के मुताबिक तीन साल पहले हेरूदियारा शहीद स्मारक कुरनी पुल के पास एक बीघा 12कट्ठा जमीन उनके पति ने मुकुल सिंह नाम के व्यक्ति से 16 लाख रुपए में खरीदा था. जमीन मुकुल सिंह की बहन इरा कुमारी के नाम से थी लेकिन मुकुल सिंह के पास अपनी बहन की जमीन बेचने के लिए पावर थी. अर्चना के मुतबिक मुकुल सिंह मेरे पति को जमीन को बेचना चाह रहे थे. मुकुल सिंह ने मेरे पति से कहा की देवघर की एक कंपनी के मालिक अजीत भगत इस जमीन को खरीदना चाह रहे है ,जिसकी डिलिंग के लिए देवघर जाना होगा और वही जमीन की कीमत का पैसा मिलेगा. इसी को लेकर एक जनवरी को मेरे पति और मुकुल सिंह देवघर जाने वाले थे, लेकिन देवघर नहीं जाकर मुकुल सिंह और उसके बहनोई विक्कू सिंह ने घर पर बुलाकर मटन पार्टी देकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
मुंगेर सदर एससीडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि डायल 112 पर सूचना आया की लाल खां भलार मुख्य पर दो व्यक्ति सड़क किनारे गिरे हुए ।जिसके बाद पुलिस पहुंची जिसके बाद दोनो को सदर अस्तपताल लाया गया जहां अजीत कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र कुमार शर्मा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेटर रेफर कर दिया है।उन्होंने कहा मृतक के परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा की मृतक किन परिस्थिति में घायल हुए और मौते हुई पोस्टमार्टम।रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। उन्होंने कहा की परिजनों ने जो बताया है पुलिस उसका अनुसंधान कर रही है हर एक बिंदु पर जांच की जाएगी.

