मध्य प्रदेश: खरगोना में महिला का अश्लील वीडियो बना धमकाने वाला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया हैं बताया जा रहा है कि कसरावद थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर शारिरिक शोषण किया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया की उसे करीब दो महीने पहले से डराया-धमकाया जा रहा है.
पुलिस ने क्या कहा
एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कसरावद निवासी महिला ने अपने ही मोहल्ले के युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया था, उसे ही लीक करने की धमकी देकर दो माह से शारीरिक शोषण कर रहा रहा. आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूला है. न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है. इस मामले में जांच जारी है.

Latest news

Related news