Arms Smugglers: हथियार तस्करों के खिलाफ बिहार पुलिस की मुहिम, पांच मिनीगन फैक्ट्री पर छापा,दर्जनों हथियार बरामद

संवाददाता मनीष कुमार,मुंगेर :   बिहार में सक्रिय हथियार तस्करों Arms Smugglers के खिलाफ बिहार पुलिस की मुहिम लगातार जारी है इसके तहत मुंगेर में एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

Arms Smugglers
Arms Smugglers

ये भी पढ़ें: Bank Loot: पटना में दिन दहाड़े लूट, बिहटा थाने से थोड़ी दूर बैंक से 10 लाख लेकर फरार हुए 5 नकाबपोश बदमाश

Arms Smugglers: एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी 

जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा मुंगेर के शामपुर थाना अंतर्गत मंदारे पहाड़ी पर पांच मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए मो.जाहिद को गिरफ्तार किया गया. आपको बता दे कि, इस दौरान घटना स्थल से 7.65 का 5 देशी पिस्टल के साथ साथ 2 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैगजीन ,1 ड्रिल मशीन, 5 बेस मशीन, 5 हैक्सा ब्लेड, 49 रेती के अलावा स्प्रिंग एवं काफी मात्रा में हथियार बनाने के छोटे-बड़े उपकरण को भी बरामद किया गया। मुंगेर एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सारी जानकारी दी है.

Latest news

Related news