Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तीसरे दिन दो नक्सलियों का एनकाउंटर …

Bijapur Naxalites Encounter :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज भी मुठभेड़ जारी है. नक्सल ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को फोर्स ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है. दोनों नक्सलियों के शव के साथ ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. बीजापुर एसपी ने इसकी पुष्टि की है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है.

Bijapur Naxalites Encounter

इसके पहले दो दिनों तक चली नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली सुधाकर और 45 लाख रुपये का इनामी नक्सली भास्कर मारा जा चुका है. दोनों दिन मौके से एक-47 राइफल समेत भारी संख्या में गोला बारूद बरामद किए गए थे.

Latest news

Related news