Monday, February 16, 2026

तीजा मिलन समारोह में पहुंचे सीएम साय, महिला शक्ति को दी शुभकामनाएं

Teej Milan Ceremony, रायपुर  :  तीजा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना की. उन्होंने तीजा मिलन समारोह में उपस्थित माता बहनों को तीजा की शुभकामनाएं दीं. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी.

Teej Milan Ceremony में राजस्व मंत्री ने अतिथियों का किया आत्मीय स्वागत

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पद्मश्री अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे.तीजा मिलन समारोह में लोक कलाकार महादेव हिरवानी और उनके दल के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया.

विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी ने भी तीजा मिलन में शामिल होकर माता बहनों को शुभकामनाएं दीं. बड़ी संख्या में माता बहनें इस अवसर पर उपस्थित रहीं.

Latest news

Related news