Friday, February 13, 2026

BJP Leader found dead: बस्तर में मिली बीजेपी नेता की लाश, बुधराम करटम सुबह सैर के लिए निकले थे घर से

छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी नेता (BJP Leader) की संदिग्ध हालत में पुल के नीचे लाश मिली है. लाश बस्तर जिले में चित्रकोट विधानसभा के बस्तानार इलाके में मिली. लाश बीजेपी (BJP Leader) नेता बुधराम करटम की बताई जा रही है. करटम बीजेपी के जिला मंत्री थे. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 करटम (BJP Leader) अपने घर से वह टहलने के लिए निकले थे, जिसके बाद नेशनल हाईवे- 63 के पास पुल के नीचे उनकी संदिग्ध हालत में लाश मिली, लाश होने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने कोड़ेनार पुलिस को दी.

बीजेपी नेता की हत्या या हादसा अभी साफ नहीं

फिलहाल ये साफ नहीं है कि करटम की हत्या हुई है या सड़क हादसे में उनकी जान गई है. सबूत जमा करने मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची थी. बताया ये भी जा रहा है कि मृतक बीजेपी नेता (BJP Leader) के सिर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में अभी ये साफ नहीं है कि मौत सड़क हादसे हुई या किसी ने उनकी हत्या की.

Latest news

Related news