छत्तीसगढ़:महासमुंद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे-53 पर चलती इलेक्ट्रॉनिक कर में आग लग गई.देखते ही देखते वोल्वो C40 रिचार्ज एसयूवी इलेक्ट्रिक कार Electronic Car आग के गोले में बदल गई.कार से धुंआ निकलता देखकर कार में सवार लोगों ने बाहर निकल कर खुद की जान बचाई.इससे पहले की कार में सवार लोग कुछ कर पाते देखते ही देखते लगभग 60 लाख रुपए की कीमत वाली यह इलेक्ट्रॉनिक कार जलकर राख हो गई.
Electronic Car में अचानक लगी आग
देश में लगातार इलेक्ट्रॉनिक कार और बाइक का चलन बढ़ता जा रहा है.सरकार भी इसकी खरीद पर छूट दे रही है,ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में इसे खरीदे. इससे न सिर्फ पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद पर खर्च होने वाले पैसे की बचत होगी बल्कि प्रदूषण में भी कमी नजर आएगी. इलेक्ट्रॉनिक वाहन में आग लगने की घटनाएं लोगों के मन में शंका पैदा कर रही है. रायपुर के रहने वाले सौरभ राठौर अपने तीन दोस्तों के साथ रायपुर से सरसीवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर के पास कार में चलते-चलते अचानक आग लग गई.
60 लाख की कार चंद मिनटों में हुई खाक
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार में आग किन वजहों से लगी है.गनीमत यह रही कि समय पर कार सवार लोगों से उससे उठता हुआ धुंआ देख लिया. मौका मिलते ही वे चारों कार से कूद गए थे, अगर थोड़ी देर हो जाती है और गाड़ी में कोई तकनीकी खामी आ जाती है तो कार के दरवाजे ना खुलते तो चारों लोग जिंदा जल सकते थे.कार सवारों की जान तो बच गई लेकिन कार में सवार लोग कुछ कर पाते उस से पहले ही देखते ही देखते लगभग 60 लाख रुपए की कीमत वाली यह इलेक्ट्रॉनिक कार जलकर राख हो गई.

