छत्तीसगढ़ से 1,000 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से रवाना, सनातन संस्कृति के प्रचार का संकल्प

Somnath Swabhiman Sanskritik Yatra: रायपुर : सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ से 1,000 श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित आदि ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए.

Somnath Swabhiman Sanskritik Yatra सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक 

इस अवसर पर यात्रा को श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के गौरवशाली इतिहास और सनातन परंपराओं से जुड़ने का अभियान है. यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान सोमनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा, वहीं उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं से भी रूबरू कराया जाएगा.

धार्मिक जागरुकता के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संकल्प

आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा श्रद्धालुओं में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगी. विशेष ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा की शुरुआत की.

बताया गया कि सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा हमारी सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन विरासत के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं आत्मगौरव का प्रतीक है. यह पहल आने वाली पीढ़ियों तक भारतीय संस्कृति और परंपराओं के मूल्यों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Latest news

Related news