Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार...

Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान

0
283
Indo-US Trade Agreement
Indo-US Trade Agreement

Indo-US Trade Agreement : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिकी व्यापार समझौते में किसानों के हितों को लेकर अहम बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं। चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। और अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है।

Indo-US Trade Agreement : किसानों के लिए समझौते में क्या है?

कृषि मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता विशेष रूप से विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करता है. चौहान ने कहा कि हमारे अनाज उत्पादक किसान गेहूं, चावल, मक्का, सोया, मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है. हमारे प्रमुख फल और सब्जी उत्पादों किसानों के हितों को भी इस समझौते में पूरी तरह संरक्षित किया गया है.

संवेदनशील क्षेत्र को लेकर कही अहम बात

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कुछ संवेदनशील क्षेत्र के लिए सख्त सीमाएं बनाए रखी हैं. पोल्ट्री और डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए हैं.  सच तो ये है हमारे मसाला उत्पाद किसानों को नया विशाल बाजार मिलेगा.

बाजार विस्तार की संभावनाओं पर डाला प्रकाश

कृषि मंत्री ने नए समझौते के तहत विभिन्न भारतीय उत्पादों के लिए बाजार विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि  चाय, कॉफी, पनीर सहित अनेकों वस्तुओं को नया बाजार मिलने से निर्यात बढ़ेगा. इससे किसानों को फायदा होगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी. टेक्सटाइल के निर्यात से हमारे कपास उत्पादक किसानों को बहुत फायदा होने वाला है. पीएम मोदी का हर निर्णय किसानों के हित में है.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठे हैं उन्हें देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं है. किसानों की मजबूती उन्हें कभी रास नहीं है, इसलिए तो देश विरोधी बातें करते हुए नजर आते हैं. अभी उन्होंने एक वीडियो में झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वो झूठ बोलकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर किसानों के हितों का फैसला नहीं किया जाता. किसानों का भला होगा, सच्चे और  किसान हितैशी फैसलों से , जो पीएम मोदी सदैव करते आए हैं.  दरअसल, राहुल गांधी ने 12 फरवरी को अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करके आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा.