Monday, July 6, 2026
Home Breaking News Gold Price: सोने की कीमतें ऊंचाई पर पहुंची, जानिए तेजी के पीछे...

Gold Price: सोने की कीमतें ऊंचाई पर पहुंची, जानिए तेजी के पीछे की क्या है बड़ी वजह

0
301
Gold Price
Gold Price

Gold Price: सोने की कीमतों में दिन प्रतिदिन तेजी देखने को मिल रही है और मार्च में ही घेरलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत बहुत ऊंची पहुंच गई है. कीमतों की बढ़ी तेजी के कई कारण बताये जा रहे हैं. इसमें अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाएं, साल 2024 के लिए दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के लिए कमजोर अनुमान, मिडिल ईस्ट से लेकर यूक्रेन तक जारी तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर निवेशकों के बीच सतर्क रुख से सोने की कीमतों को फायदा मिला है.

क्या है बढ़ती कीमत की वजह

आपको बता दें कि, मार्च की शुरुआत में ही इंटरनेशनल मार्केट से सोना 2200 डॉलर  के करीब अपने रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गया है. इस बढ़ती तेजी का असर घेरलू बाजारों पर पड़ रहा है और सोने के भाव 66 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम स्तर से ऊपर पहुंच गए हैं. साल 2024 में अब तक सोने में 6 प्रतिशत से ज्यादा तेजी देखने को मिली है. वहीं बीते दो हफ्ते में ही कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़त रही है.

ये भी पढ़ें: RBI Gold Bond : गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए सुनहरा मौका, रिजर्व बैंक ने लांच किया SGBS का चौथा एडिशन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी सोने की कीमतों में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है. एक रिपोर्ट में बताया है कि लम्बी अवधि में सोना इंटरनेशनल मार्किट में 2250 डॉलर और घेरलू बाजार में 67000 रूपए स्तर पार हो सकता है. हाल की तेजी के बाद छोटी अवधि में हल्का करेक्शन हो सकता है. वहीं सोने की तेजी की पहली वजह ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावना है. बाजार का एक बड़ा हिस्सा माना जा रहा कि फेडरल रिज़र्व जून से दरों में कटौती कर सकता है इससे सोने पर सकारात्मक असर पड़ा है. इसके अलावा ग्लोबल इकॉनमी में सुस्ती की आशंकाएं बनी हुई हैं.