Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking News रेखा गुप्ता सरकार का ₹1.03 लाख करोड़ का ‘ग्रीन बजट’, बेटियों को...

रेखा गुप्ता सरकार का ₹1.03 लाख करोड़ का ‘ग्रीन बजट’, बेटियों को साइकिल और मेधावी छात्रों को लैपटॉप का तोहफा!

0
282
Delhi Budget 2026-27
Delhi Budget 2026-27

Delhi Budget 2026-27 , नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया. ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे ‘ग्रीन बजट’ करार दिया है।. इस बजट में मुफ्त बिजली-पानी के साथ-साथ शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस रखा गया है.

Delhi Budget 2026-27 : मुफ्त बिजली और ‘पिंक सहेली’ कार्ड का जलवा

दिल्लीवासियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी. सरकार ने इसके लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

मुफ्त बस यात्रा: महिलाओं और ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मुफ्त बस सफर जारी रहेगा.

पिंक सहेली कार्ड: भ्रष्टाचार रोकने के लिए अब ‘पिंक सहेली कार्ड’ के जरिए ही भुगतान होगा. इसके लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

शिक्षा में बढाया बजट : बांटेंगे साइकिल और लैपटॉप

शिक्षा के क्षेत्र के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने 19,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा है. जिसमें कई प्रावधान किये गये हैं.

    1. बेटियों को साइकिल: 9वीं क्लास की 1 लाख से अधिक छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी.

    2. छात्रों को लैपटॉप: 10वीं क्लास के मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप बांटे जाएंगे.

    3. स्कूल विस्तार: स्कूलों के नए निर्माण और विस्तार के लिए 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

      महिला समृद्धि योजना: हर महीने ₹2500

      मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला समृद्धि योजना के तहत 5,100 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. जल्द ही इसके लिए आवेदन पोर्टल खोला जाएगा.

    4. ग्रीन बजट’ और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

      • पर्यावरण: कुल बजट का 21% हिस्सा पर्यावरण संरक्षण पर खर्च होगा.

      • मुफ्त सिलेंडर: होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर के लिए 260 करोड़ रुपये आवंटित.

      • अटल कैंटीन: झुग्गी बस्तियों और गरीबों को मुफ्त खाने के लिए 634 करोड़ रुपये.

      • जलभराव से मुक्ति: ड्रेनेज मास्टर प्लान के लिए 610 करोड़ रुपये दिए गए हैं.