Friday, February 13, 2026

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बावे ने अस्ट्रेलिया को हराया #AusvsZim

Australia vs Zimbabwe :  T20 World Cup 2026 में जिम्बाबे ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. जिम्बाबे ने कोमांचक मुकाबले में अस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है. टी 20 विश्वकप मुकाबले ने लगातार ये दूसरी बार है जब जिम्बाबे ने अस्ट्रेलिया को हराया है.

Australia vs Zimbabwe : जिम्बाबे ने दूसरी बार किया कमाल  

जिम्बाबे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस  की घातक और जबर्दस्त गेंदबाजी ने अस्ट्रेलिया को संभलने का मौका नहीं दिया और जिम्बाब्वे ने पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में ही हरा कर तहलका मचा दिया. इससे पहले 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप में भी जिम्बाबे ने ऐसे ही जबर्दस्त प्रदर्शन के साथ अस्ट्रेलिया को हराया था.

अस्ट्रेलिया ने जीता जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना  

जिम्बाब्वे को पहली पारी में बल्लेबाजी का मौके मिला. यहां जिम्बाबे की टीम ने दो विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिम्बाबे के 169 रनों का जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 19 ओवर 3 बॉल ही खेल पाई और पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई.

अस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने अच्छी पारी खेली और टीम के संभालने की कोशिश भी की .दोनों ने मिलकर 59 गेंदों में 77 रन बनाये. जबतक ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ की जोड़ी क्रीज पर रही टीम अच्छी स्थिति में लग रही थी लेकिन इनका विकेट गिरते ही पूरी टीम बिखर गई.

ग्लेन मैक्सवेल को रयान बर्ल ने 31 रन के निजी स्कोर पर मैदान से चलता किया. इसके बाद  अस्ट्रेलियाई टीम के एक के बाद एक खिलाड़ी आते रहे और जाते रहे. मार्क्स स्टोइन‍िस और बेन ड्वारशुइस ने 6-6 रन बनाये.

रेनशॉ ने 44 गेंदों में 65 रन बनाये .एडम जाम्पा केवल दो रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड आउट हुए.आखिरी बैट्समैन मैथ्यू कुह्नेमन रन आउट हो कर अपना विकेट गंवा गये.

अस्ट्रेलिया से पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बावे ने 20 ओवर में केवल 2 विकेट गंवाकर 169 रनों का चुनौतिपूर्ण टारगेट सेट किया. मैच में अस्ट्रेलिया ने टॉस जीता था और पहले गेंजबाजी करना चुना था. मार्क्स स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया.

पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों की कमी मैच के दौरान दिखी. तेज गेंदबाजी के शहंशाह माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण में धार की कमी दिखी और जिम्बाब्वे ने इसका जमकर फायदा उठाया. बल्लेबाजों ने जम कर रन बनाये. जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने एडम जाम्पा का भी अच्छी तरह से सामना किया. जाम्पा ने अपने चार ओवरों में 31 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

Latest news

Related news