Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में योगी सरकार का फैसला,उम्र सीमा में...

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में योगी सरकार का फैसला,उम्र सीमा में दी बड़ी छूट

0
504
UP Police Recruitment Examination 2025
UP Police Recruitment Examination 2025

UP Police Recruitment Examination 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए योगी सरकार ने उम्र सीमा में छूट देने का बड़ा फैसला किया है. योगी सरकार राज्य पुलिस और जेल विभाग में 32,679 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है,जिसमें शामिल होने के लिए उम्र सीमा में छूट देने का फैसला किया गया है.

UP Police Recruitment Examination 2025 : सभी वर्गो को मिलेगी छूट  

राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए आरक्षी नागरिक पुलिस और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल का रिलैक्सेशन दिया है. योगी सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है.

लाखों युवाओं को होगा लाभ

उम्र सीमा  में छूट के बाद सीधी पुलिस भर्ती -2025 के तहत 32,679 पदों को भरने के लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. सरकार के आदेश के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) तथा जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को एक बार 3 साल का आयु शिथिलीकरण (Age relaxation) दिया जायेगा.

सरकार द्वारा यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के आलोक में लिया गया है. यह फैसला 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुक्रम में 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से लागू किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा जो आयु सीमा के कारण अब तक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे.

युवाओं के हित में योगी आदित्यनाथ सरकार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देना, रोजगार के अधिक से अधिक विकल्प उपलब्ध कराना और प्रशासनिक निर्णयों में संवेदनशीलता बनाए रखना योगी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। पुलिस भर्ती में आयु सीमा शिथिलीकरण का यह निर्णय न केवल लाखों युवाओं की उम्मीदों को नया बल देगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ सरकार में युवाओं का भविष्य नीति निर्धारण के केंद्र में है.