PM Modi Katta Sarkar सीतामढ़ी : पग-पग पोखरी, माछ मखान (( पग-पग पर पोखरी और उसमें मछली और मखाना) के लिए प्रसिद्ध मिथलांचल के सीतामढी में शनिवार को पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे.यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने क्षेत्र की विशेषता की बात की और इसके साथ ही बिना नाम लिये राहुल गांधी का जिक्र कर दिया. हाल ही में राहुल गांधी मिथलांचल में वीआईपी के मुकेश सहनी और मछुआ समाज से आने वाले अन्य लोगों के साथ नदी में डुबकी लगाते और मछली पकड़ते दिखाई दिये थे.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिये बिना उन्हें ‘बड़ा आदमी’ कहते हुए तंज किया कि अब जब इस राज्य में एनडीए ने मछली के व्यवसाय को अच्छा कर दिया है, तब बाहर से आने वाले बड़े लोग भी मछली देखने आने लगे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की सरकार ने के बाद इस क्षेत्र की स्थिति सुधरी है.
#WATCH | Bihar | Addressing a public rally in Sitamarhi, PM Modi says, “Bade bade log bhi yahan ki macchli dekhne aa rahe hain. Paani mein dubki laga rahe hain… Bihar ke election mein doobne ki practice kar rahe hain…” pic.twitter.com/qRmC3DWM04
— ANI (@ANI) November 8, 2025
PM Modi Sitamadhi : बिहार को नहीं चाहिये कट्टा सरकार
राहुल गांधी के बाद पीएम मोदी ने महागठबंधन के प्रमुख दल राजद की तरफ इशारो-इशारों में अपना निशाना घुमाया और कहा कि अब यहां के लोगों को नहीं चाहिये कट्टा सरकार. पीएम मोदी ने लगातार नारे लगाये और कहा फिर एक बार यहां को लोगों को नहीं चाहिये कट्टा सरकार.
VIDEO | Sitamarhi: Addressing a public meeting, Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) says, “‘Phir ek baar, nahi chahiye katta sarkar.’ You have deprived the opposition of their sleep in just three minutes – this is the true power of the people.”#BiharElections2025… pic.twitter.com/Fm7GIZqmJ3
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025
विपक्ष को लगा 65 वोल्ट का झटका
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने पहले चरण की वोटिंग में कमाल कर दिया है. पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. अब हर तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है. इस लिए एनडीए को चुना है. यहां की माता-बहनों ने एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है.हालांकि पीएम मोदी ने सम्राट चौधर की तरह पहले चरण में 121 सीटों में से 100 सीटो पर जीत का दावा नहीं किया.
प्रधानमंत्री मोदी बिहार में 11 नवंबर को होने वाले अगले और अंतिम चरण के मतदान से पहले जोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. सीतामढी के बाद दोपहर एक बजे बेतिया में जनसभा सो संबोधित करने पहुंच रहे हैं.

