Tuesday, February 10, 2026

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत पाकिस्तान के बीच मैच खेलने को लेकर संशय बरकरार, आईसीसी में बैठकों का दौर जारी

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बी मुकाबला होगा या नहीं , इसे लेकर लगातार चर्चा बैठकें हो रही हैं. मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) तमाम मुद्दों को सुलझाकर टूर्नामेंट में  दोनों के बीच मैच करवाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है. आईसीसी में बैठकों का दौर जारी है.

दरअसल टी20 विश्वकप की तैयारियों के दौरान ही पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि  उनकी टीम इस टूर्नामेंट में तो खेलेगी, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. पाकिस्तान के इस बॉयकॉट के बीच अब बांग्लादेश की भी एंट्री हो चुकी है.

ICC Men’s T20 World Cup 2026:पाक- बंग्लादेश साथ-साथ 

यहां देखने वाली बात ये है कि जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर का तब पाकिस्तान ने उसके साथ सहानुभूति जताने के लिए भारत के खिलाफ खेलने इंकार कर दिया था. टूर्नामेंट शुरु हो चुका है  लेकिन अभी ये तय नहीं है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लगातार मीटिंग चल रही हैं. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी पाकिस्तान पहुंच गये हैं .

अमीनुल इस्लाम भी लेंगे मीटिंग में हिस्सा !

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच होने वाली बैठक में हिस्सा ले सकते हैं. खबर है कि ढाका वापस जाने से पहले अमीनुल इस्लाम पीसीबी के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे.

भारत-पाकिस्तान मैच न होने पर होगा रेवेन्यू लॉस

विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक रोमांचकारी मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचेज को माना जाता है . टी-20 टूर्नामेंट में इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में अगर टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होता है तो इस सूरत में आयोजक को बड़ा नुकसान होना तय है. स्पांसर और एडवटाइजर के जाने का खतरा है, इसलिए आईसीसी अब पूरी कोशिश कर रहा है कि दोनों के बीच मुकाबला खेला जाए.

टी-20 2026 के लिए कैसे हुई विवाद की शुरुआत ?

इस पूरे विवाद की शुरुआत आइपीएल ऑक्शन से हुई, जब शाहरुख खान की IPL TEAM ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा और फिर बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाल दिया गया. बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसे अपने खिलाड़ी के साथ अत्याचार बताया . बीसीबी ने गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के मामले के सामने रखनते हुए आईसीसी से मांग कर डाली कि उनके सभी मैचेज भारत से बाहर कराये जाये. बंगालादेश की इस मांग को आईसीसी ने नाहक माने हुए उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. बंग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर होते देश पाकिस्तान ने भाईचार निभाने के लिए भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और आईसीसी से मांग कर डाली कि  भारत के साथ किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगा.

Latest news

Related news