PM Modi Muzaffarpur Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से आज (गुरुवार) बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट मे लिखा है कि वो सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर और दोपहर 12.45 पर छपरा में जनसभा के लिए पहुंच रहे हैं.
PM Modi Muzaffarpur Rally:पीएम मोदी का ट्वीट
“बिहार के मेरे परिवारजन भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए खुद चुनाव मैदान में हैं। उत्साह के इस माहौल में कल सुबह करीब 11 बजे मुजफ्फरपुर में और दोपहर बाद 12:45 बजे छपरा में जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। मुझे विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राज्य के मेरे भाई-बहन महाविजय का शंखनाद करेंगे.”
बिहार में पीएम मोदी करेंगे एनडीए के सीएम फेस का ऐलान ?
बिहार में बीजेपी लगातार ताबड़तोड़ सभाएं कर रही है. सीएम योगी के समेत 40 से ज्यादा स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार चुकी है लेकिन अब तक एनडीए नेताओं की रैली में वो हुंकार नजर नहीं आ रही है, जो अक्सर बीजेपी और एनडीए की रैलियों में देखा जाता है. जानकार बता रहे हैं कि ये अनकही खामोशी बिहार में अंदरखाने बीजेपी-जेडीयू की लड़ाई का नतीजा हो सकता है. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस चुनाव में भाजपा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अभी तक साफ-साफ ये नहीं कहा कि अगर एनडीए जीती तो बिहार में सीएम कौन होगा ?
बताया जा रहा है कि बिहार में अब नीतीश कुमार का खेमा इस बात पर अड़ गया है कि एनडीए राज्य में अपने सीएम का चेहरा घोषित करे, अन्यथा कुछ भी हो सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि अब बिहार में एनडीए के नेताओं के लिए सीएम के नाम की घोषणा करना एक तरह से मजबूरी बन गई है. इसलिए कयास लगा रहे है कि आज मुजफ्फरपुर और छपरा में होने वाली अपनी रैली में प्रधानमंत्री मोदी नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर सकते हैं.
अमित शाह ने सीएम चेहरे पर क्या कहा ?
बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा की जनसभा में एक तरह से ये साफ कर दिया कि बिहार में सीएम के पद के लिए तेजस्वी यादव के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. चुनाव के बाद बिहार में नीतीश कुमार होंगे तो दिल्ली में नरेंद्र मोदी बैठे हैं. ऐसे में ना तो सोनिया गांधीजी का अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने का सपना पूरा होगा और ना ही लालू जी का अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का सपना . दोनों जगहों पर कोई वैकेंसी नहीं हैं. अमित शाह ने तेजस्वी – राहुल गांधी पर तंज करने के बहाने ये बता दिया कि चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहैंगे.
#WATCH | Darbhanga | #BiharElection2025 | Union Home Minister Amit Shah says, “…We gave a ticket to 25-year-old Maithili Thakur, who has no political background. Can this ever happen in RJD or Congress? Lalu ji wants to make his son the Chief Minister and Sonia ji wants to make… pic.twitter.com/M2CU4jqBx9
— ANI (@ANI) October 29, 2025
सीएम चेहरा घोषित ना होने पर जेडीयू वोटर में मायूसी
स्थानीय पत्रकार संतोष कुमार के मुताबिक जिन सीटों पर जेडीयू के वोटर्स बहुतायत में उन सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की हालत खराब है. बिहार में नीतीश कुमार के समर्थक एनडीए से छिटक रहे हैं और बिहार में गुजरात ल़ॉबी दवाब में हैं. ऐसे में जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी आज की रैली में नीतीश कुमार के नाम का ऐलान कर सकते हैं.

