Friday, March 13, 2026

POK in India Soon: पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह पर संजय राउत का तंज, कहा पहले मणिपुर को शांत करें

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के सोमवार को PoK को लेकर दिए बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “हमने हमेशा PoK को अपना हिस्सा बताया है. जब पूर्व सेना प्रमुख अपने पद पर थे तब उनको अपने कार्यकाल में (पीओके को) लेने की कोशिश करनी चाहिए थी, अब आप कैसे ले सकते हैं? इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए. मणिपुर तक चीन घुस गया है. राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने 20,000 वर्ग किमी ज़मीन अपने कब्जे में ली है. अरुणाचल का हिस्सा चीन के नक्शे में दिखाया गया है. पहले यह अपने कब्जे में लीजिए.”


पीओके को लेकर पूर्व जनरल और बीजेपी नेता ने क्या कहा था

आपको बता दें, सोमवार को पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जल्द ही भारत में विलय हो जाएगा.

सिंह ने राजस्थान के दौसा में एक संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार के पीओके के शिया मुसलमानों द्वारा भारत के साथ कारगिल सीमा खोलने की मांग पर पूछे सवाल के जवाब में कहा था कि, “पीओके अपने आप भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें.”

ये भी पढ़ें- UP Rain: यूपी में भारी बारिश जारी, पिछले 24 घंटों में 19 से ज्यादा की मौत, 10 जिलों में बाढ़ के हालात

Latest news

Related news