Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज..जानें कौन इन और कौन...

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज..जानें कौन इन और कौन हो सकता है आउट!

0
7
Modi Cabinet Reshuffle
Modi Cabinet Reshuffle

Modi Cabinet Reshuffle नई दिल्ली: एक तरफ विपक्ष के ज्यादातर नेता गर्मी की छुट्टियां मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर है कि  प्रधानमंत्री मोदी अपनी कैबिनेट में बड़े फेर बदल करने जा रहे हैं. इस फेर बदल मे ंकई बड़े और दिग्गज नेताओं को झटका लग सकता है.

सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल (Modi Cabinet Reshuffle) कर सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार या सोमवार को ही प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों की टीम में बदलाव की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी की  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात के बाद से ही इन अटकलों को और हवा मिल गई है.

Modi Cabinet Reshuffle:धर्मेंद्र प्रधान पर गिर सकती है गाज

कैबिनेट विस्तार की इन चर्चाओं के बीच सबसे बड़ा नाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सामने आ रहा है. NEET प्रश्न पत्र लीक मामले में हुए विवादों के बाद से ही शिक्षा मंत्रालय विपक्ष के निशाने पर है. राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि विवादों को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है और उनसे यह अहम विभाग वापस लिया जा सकता है.

पंजाब और सिख चेहरे को तरजीह,राघव चड्ढा के नाम की भी चर्चा

आगामी राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस फेरबदल में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की जाएगी. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की जगह किसी अन्य सिख या पंजाब के कद्दावर नेता को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. इस दौड़ में राघव चड्ढा का नाम भी सियासी चर्चाओं में बना हुआ है.

पंजाब का प्रतिनिधित्व: साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से केंद्रीय कैबिनेट में पंजाब की हिस्सेदारी सीमित रही है। 2014 के बाद शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनी थीं, जिन्होंने 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बीजेपी के सोम प्रकाश ने 2019 से 2024 तक केंद्र में मंत्री के रूप में सेवा दी, जिनकी जगह बाद में रवनीत सिंह बिट्टू को मिली। ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए पंजाब को अधिक प्रतिनिधित्व मिलना तय माना जा रहा है।

बड़े मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, नीतीश कुमार की हो सकती है एंट्री

सूत्रों की मानें तो इस बार केवल नए चेहरे ही शामिल नहीं होंगे, बल्कि कई कद्दावर मंत्रियों के विभागों को भी बदला जा सकता है. निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के मंत्रालयों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.

इसके साथ ही, एनडीए (NDA) के प्रमुख सहयोगी और जेडीयू (JD-U) प्रमुख नीतीश कुमार के भी खुद केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिससे बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है.

पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बन सकते हैं वित्त मंत्री!

इस फेरबदल की सबसे चौंकाने वाली खबर देश के आर्थिक मोर्चे से आ रही है. चर्चा है कि प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को पूर्ण कैबिनेट मंत्री के रूप में सरकार में शामिल किया जा सकता है. खबरों के अनुसार, उन्हें देश का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) की कमान सौंपी जा सकती है.

 हलांकि ये सभी खबर सूत्रो के  हवाले से आ रही है. पिलहाल किसी इस खबर को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. अब दिलचस्प होगा कि  अगर पीएम मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल करते हैं, तो नई टीम में किन नए चेहरों को जगह मिलती है और किन दिग्गजों के पर कतरे जाते हैं. सरकार के इस बड़े कदम पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं.