Friday, March 6, 2026

करीब दो घंटे बंद रहने के बाद बहाल हुई व्हाट्सएप की सर्विस

मेटा का पॉपुलर इंस्टैंट मैसेज एप व्हाट्सएप अब काम करने लगा है. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एकदम से बद होगया था. दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे पहले लोगों को ग्रुप चैट में दिक्कतों का सामना करना पड़े फिर मैसेज होना भी बंद हो गए. बंद होने के 2 घंटे बाद फिर से व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हुई है. हलांकि अभी भी कॉलिंग में दिक्कत आ रही है.

व्हाट्सएप ने माना बाधित हुई थी सेवाएं
ट्वीटर पर व्हाट्सएप डालउ ट्रेंड होने के बाद मेटा कंपनी ने बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि हमें पता है कि कुछ यूजर्स को मैसेज भेजने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. हम जल्द ही इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे है.

सोशल मीडीया पर ट्रेंड हुआ “व्हाट्सएप डाउन”
लोग लिख रहे है कि व्हाट्सएप के डाउन होने को पक्का करने लोग ट्वीटर पर आ रहे है.


आपको बता दें 4 अक्तूबर 2021 को भी Whatsapp Facebook Instagram चलते-चलते बंद हो गये थे इसके साथ ही तब इंटरनेट की स्पीड भी काफी धीमी हो गई थी. तबभी व्हाट्सएप पर एकदम से किसी भी प्रकार का कोई मैसेज न तो आ रहा था और न ही जा रहा है.

Latest news

Related news