West Bengal Voting Update: पहले चरण में बंपर वोटिंग, दोपहर 1 बजे तक 62% से अधिक मतदान

West Bengal Voting Update : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए आज मतदान जारी है. राज्य की जनता में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक राज्य में लगभग 62.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के शुरुआती घंटों में रफ्तार थोड़ी धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं. सुबह 9 बजे तक मतदान का आंकड़ा 18.76 प्रतिशत था, जो दोपहर होते-होते काफी तेजी से बढ़ गया है.

West Bangal 1 pm update
West Bangal 1 pm update

West Bengal Voting Update : 152 सीटों पर दांव पर दिग्गजों की किस्मत

पहले चरण के इस महाकुंभ में बंगाल की कुल 294 सीटों में से 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसमें उत्तर बंगाल, जंगलमहल और राढ़ क्षेत्र के 16 जिले शामिल हैं. कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम जैसे महत्वपूर्ण जिलों में आज मतदाता अपनी अगली सरकार चुनने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं. राज्य में बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता है और पहले ही चरण में आधे से अधिक सीटों पर चुनाव होने के कारण यह चरण सत्ता की चाबी माना जा रहा है.

हाई-प्रोफाइल सीटों पर टिकी सबकी नजरें

इस चरण में बंगाल के कई दिग्गज नेताओं की राजनीतिक साख दांव पर लगी है. खड़गपुर सदर से भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और बहरामपुर से कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी. हालांकि, पूरे राज्य की नजरें नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी सीटों पर टिकी हैं, जहां सुवेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है. प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके.

दो चरणों में सिमटा बंगाल का चुनावी रण

चुनाव आयोग ने इस बार बंगाल की चुनावी प्रक्रिया को दो बड़े चरणों में विभाजित किया है. आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में कोलकाता, हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना जैसे दक्षिणी जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. करीब 3.6 करोड़ मतदाताओं वाले इस पहले चरण के रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि बंगाल में एक बार फिर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

 अधिक मतदान का असर 

पश्चिंम बंगाल में आज के मतदान की बात करें तो ये मान जाता है कि जब जब यहां जनती ने वंपर वोटिग की है, जब तब फैसला ममता बनर्जी के हक में हुआ है लेकिन देखने वाली बात ये हैं कि इस बार केंद्र की बीजेपी सरकार ने राज्य में एसआईआर के बाद  दावा किया है कि फैसला बीजेपी के हल में आयेगा. चुनाव में वोटिंग ठीक तरीके से हो सके इसके लिए राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. एक तरह से चुनावी मैदान को सुरक्षा के लिहाज के छावनी में बदल दिया गया है.

Latest news

Related news