Friday, March 6, 2026

Yamuna Bank : दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के अंदर पानी घुसा , यमुना बैंक स्टेशन बंद

दिल्ली   दिल्ली नें यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर अब रास्तों से साथ साथ मेट्रो स्टेशन्स पर भी पड़ना शुरु हो गया है. दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों को एक दूसरे से जोड़ने की सुविधा वाले यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के अंदर पानी घुस गया है, जिसके कारण फिलहाल यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में यात्रियों की एंट्री ओर एक्जिट को रोक दिया गया है.

दिल्ली मेट्रो कॉरपेरोशन (DMRC) सूचना जारी करते हुए कहा है कि ‘यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

यमुना पुल पर स्पीड 30Km से अधिक नहीं- DMRC

दिल्ली  मेट्रो ने चार स्टेशन्स से होकर जाने वाली मेट्रो के ड्राइवर्स को सलाह दी है  कि जब ट्रेन यमुना के उपर पुल से गुजर रही हो तो वहां ट्रेन की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक ना रखी जाये. बाकी रुट्स पर सेवा सामान्य रुप से चलेगी . चार मेट्रो स्टेशन के लिए ट्रेन यमुना के उपर बने ब्रिज से गुजरती है .

 

 

Latest news

Related news