VP Election Cross Voting : 9 सितंबर को देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में एनडीए को उम्मीद से भी अच्छे परिणाम मिले. एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. इस तरह से उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को 150 वोट ज्यादा मिले.
VP Election Cross Voting:उपराष्ट्रपति के चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग ?
इस चुनाव के दौरान बीजेपी ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार को अधिक वोट मिले. इसकी वजह रही कि कुछ सांसदों ने आत्मा की आवाज सुनी. मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग हुई. बीजेपी ने इंडिया गठबंधन के ‘कुछ सांसदों’ का धन्यवाद भी किया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ऐसे कौन से सांसद हैं, जिन्होने क्रॉस वोटिंग की. भाजपा ने किसी का नाम नहीं लिया है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया पोस्ट
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि- उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार@CPRGuv जी के पक्ष में ‘विवेक’ से मतदान करने वाले इंडी गठबंधन के कुछ सांसदों का विशेष धन्यवाद.एनडीए और हमारे सभी मित्र सांसद एकजुट हैं. एक विनम्र, कुशल व्यक्ति और सच्चे देशभक्त को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुनने पर सभी को बधाई.
किरेन रीजिजू से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि “एनडीए को मिले 25 ज्यादा वोट बताते हैं कि कुछ विपक्षी नेताओं ने राधाकृष्णन के लिए मतदान किया है. सदन में एनडीए की ताकत 427 थी और 25 वोट ज्यादा मिले. यह साफतौर पर दिखाता है कि प्रधानमंत्री की नीतियां और नेतृत्व… देश को प्रगति, समृद्धि और समावेशी विकास के पथ पर ले जा रही हैं, जिसका असर एनडीए और भाजपा के खिलाफ खड़े नेताओं में भी नजर आता है.”
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को अपना समर्थन देने वाले सभी सांसदों का आभार जताते हुए बीजेपी के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने भी विपक्षी दलों के सासंदो को धन्यवाद कहा. उन्होंने का कि एनडीए उम्मीदवार ने 452 वोट हासिल करके उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता और उन्हें कुछ विपक्षी सांसदों का भी समर्थन मिला है. विपक्षी खेमे से लगभग 40 सांसदों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन का समर्थन किया.
किसने की क्रॉस वोटिंग ?
सत्ता पक्ष यानी एनडीए ने बता दिया है कि उनके उम्मीदवार को विपक्षी खेमे से भी समर्थन मिला है लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि किस विपक्षी दल के उम्मीदवार ने अपनी पार्टी लाइन से अलग जाकर वोट किया. अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विपक्ष आम आदमी पार्टी और ‘महाराष्ट्र फ्रंट’ के कुछ सदस्यों पर संदेह जता रहे हैं. वहीं नेता संदेह जाता रहे हैं कि शिवसेना (यूबीटी), राजस्थान के एक सांसद क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. हालांकि ये केवल कयास हां, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है .
NDA उम्मीदवार को कैसे मिले एक्स्ट्रा वोट ?
उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्ण को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. एनडी के अपने सासंदों की संख्या 427 थी, वाईएसआर कांग्रेस के 11 सदस्यों के साथ आ जाने के बाद इनकी संख्या 438 हो गई. लेकिन एनडीए को उम्मीदवार को अपने 438 के अलावा अतिरिक्त 14 वोट मिले. यानी ये वोट विपक्ष से आये. वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 324 वोट मिलेंगे चाहिये थे लेकिन उन्हें केवल 300 वोट मिले, जिसमें 15 वोट अवैध पाए गए.

