मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी,सपानेता रामगोपाल यादव का दावा जैसे जीतते आये हैं, वैसे ही ये चुनाव भी जीतेंगे

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान जारी है.यहां से मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव सीट बचाने के लिए चुनाव मैदान में हैं. मतदान से पहले ही यादव परिवार की एकजुटता नजर आ रही है. दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई और परिवार के कई लोग मतदान केंद्रों पर जाकर वोटिंग करते नजर आ रहे हैं.

सपा नेता रामगोपालल यादव ने सैफई में वोटिंग करते हुए दावा किया कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव तीन गुणा अधिक मतों से चुनाव जीतेंगी

वहीं सैफई में ही मतदान करने पहुंचे सपा नेता और स्व. मुलायम सिंह यादव के भाई अभय यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ‘बहुत वोटों से जीतेगी’

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डंपल यादव समेत कुल 6 उम्मीदवार मैदान में . मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच ही है. बीजेपी ने यहां से रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Latest news

Related news