सुप्रीम कोर्ट से WFI को बड़ा झटका…मैट पर लौंटेंगी विनेश फोगाट.कहा…आप शानदार रेशलर हैं.

Vinesh Phogat : भारतीय महिला पहलवान Vinesh Phogat को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2026 एशियन गेम्स के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी. ये ट्रायल्स 30 और 31 मई को आयोजित होने हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब विनेश एक बार फिर मैट पर अपनी दावेदारी पेश करती नजर आएंगी.

Vinesh Phogat के खिलाफ WFI की याचिका पर आया फैसला

जस्टिस PS Narasimha और जस्टिस Alok Aradhe की बेंच ने यह आदेश भारतीय कुश्ती महासंघ Wrestling Federation of India की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. WFI ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी गई थी.

कोर्ट बोला- विनेश का मामला सामान्य खिलाड़ियों से अलग

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट का मामला अन्य खिलाड़ियों से अलग है, क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर देश का नाम रोशन किया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर कोई और खिलाड़ी होता तो मामला अलग होता. उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है.”

हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि खेल मामलों में बार-बार न्यायिक हस्तक्षेप चिंता का विषय है.

खेल मामलों में हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने खेल प्रशासन में न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर गंभीर टिप्पणी की. जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने कहा, “आप शानदार रेसलर हैं, आपने देश को गर्व महसूस कराया है, लेकिन देश पहले है. हाईकोर्ट पूरे शेड्यूल को बाधित नहीं कर सकता.”

कोर्ट ने यह भी कहा कि खेलों के चयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेज हस्तक्षेप से पूरे स्पोर्ट्स सिस्टम और शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

मातृत्व को करियर में बाधा नहीं मान सकता सिस्टम: हाईकोर्ट

दरअसल, पिछले सप्ताह दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मातृत्व को किसी महिला खिलाड़ी के करियर में “अक्षम्यता” या बाहर करने का आधार नहीं बनाया जा सकता. इसी आधार पर हाईकोर्ट ने WFI को निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने दिया जाए.

अब ट्रायल्स पर टिकी सबकी नजरें

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल विनेश फोगाट को राहत देते हुए ट्रायल्स में भाग लेने की मंजूरी दे दी है,लेकिन साथ ही WFI की याचिका पर उनका जवाब भी मांगा है. मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.

अब खेल प्रेमियों और कुश्ती जगत की नजरें 30-31 मई को होने वाले एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स पर टिकी हैं, जहां विनेश फोगाट की वापसी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है.

Latest news

Related news