Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News तमिलनाडु में ‘विजय’ का शंखनाद: कल सुबह 10 बजे सीएम पद की...

तमिलनाडु में ‘विजय’ का शंखनाद: कल सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ,राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

0
181

Vijay Oath Ceremony : तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के प्रमुख और दिग्गज अभिनेता विजय ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश कर दिया है. चुनावी नतीजों में मिली प्रचंड जीत के बाद विजय ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की कमान अब उनके हाथों में होगी.

Vijay Oath Ceremony:राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

बुधवार को विजय ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा. राज्यपाल ने उनके दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया है. समर्थकों में इस खबर के बाद से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है.

कल सुबह 10 बजे होगा शपथ ग्रहण

राजभवन से आई जानकारी के अनुसार, विजय गुरुवार सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. यह समारोह भव्य होने की उम्मीद है, जिसमें राज्य के कई दिग्गज नेता और फिल्मी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. विजय का मुख्यमंत्री बनना दक्षिण भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने दिया शर्तों के साथ दिया समर्थन 

विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 108 सीटें जीतने के बाद भी विजय के पास सरकार बनाने के लिए जरुर बहुमत की संख्या नहीं थी. 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरुरत है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने टीवीके के अपना समर्थन देने का ऐलान किया और शर्त के साथ समर्थन दे दिया है. कांग्रेस ने टीवीके को केवल इस शर्त पर समर्थन दिया है कि उनकी पार्टी अगले पांच सालों में डीएमके या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

ऐतिहासिक जीत के बाद नई जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के शोर के बीच तमिलनाडु के इन नतीजों ने सबको चौंका दिया है. विजय, जिन्हें उनके प्रशंसक ‘थलापति’ कहते हैं, अब फिल्मी पर्दे से निकलकर सत्ता के शिखर पर बैठने जा रहे हैं. उनके सामने राज्य के विकास और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी.