Vijay Oath-Taking On Hold:तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. बुधवार को TVK नेता विजय अपने विधायको का समर्थन पत्र के साथ राजभवन पहुंचे ,तो ये दावा किया गया कि राज्यपाल ने उन्हें अगले दिन शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया है और सुबह 10 बजे नेय मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा लेकिन अब जानकारी आ रही है कि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने टीवीके चीफ विजय के दावे को ये कहते हुए लौटा दिया है कि वो विधानसभा के लिए जरुरी 118 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर दोबारा आये.
Vijay met the Governor of Tamil Nadu at Lok Bhavan and staked his claim to form the Government
His Oath-taking ceremony will be one of the grandest events in recent history 🔥 pic.twitter.com/6GClavsfoo
— Veena Jain (@Vtxt21) May 6, 2026
Vijay Oath-Taking On Hold:सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर
दरअसल तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे एक्टर विजय ने अपनी केवल तीन साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के साथ 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल तो किया, लेकिन इतनी भारी जीत के बावजूद वो राज्य में केवल अपने दम पर सरकार बनाने से दूर रह गये. ऐसे में उन्हें 10 अन्य विधायकों के समर्थन की जरुरत है, जो उन्हें बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचाते हैं.
राज्यपाल ने विजय के दावे को किया खारिज
सूत्रों के अनुसार, टीवीके प्रमुख विजय ने राजभवन जाकर राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. विजय ने 112 विधायकों (टीवीके 108 + कांग्रेस 5) के समर्थन वाला पत्र सौंपा, लेकिन राज्यपाल इससे संतुष्ट नहीं हुए. राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि बहुमत साबित करने के लिए उन्हें 118 विधायकों के हस्ताक्षरित समर्थन पत्र के साथ दोबारा आना होगा. फिलहाल, राज्यपाल ने इस मामले पर कानूनी राय भी मांगी है.
कांग्रेस का साथ,फिर भी बहुमत से दूर
इस चुनाव में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है. इसके बावजूद विजय के पास केवल 113 विधायकों का ही समर्थन जुट रहा है, जो बहुमत (118) से 5 कदम दूर है. अब सबकी नजरें वीसीके (VCK) और अन्य छोटे दलों पर टिकी हैं. जब तक विजय अन्य पार्टियों के समर्थन पत्र नहीं जुटा लेते, तब तक शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी.
शपथ ग्रहण समारोह में हो सकती है देरी
पहले चर्चा थी कि एक्टर कम पॉलिटिशन जोसेफ विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन राजभवन की सख्त हिदायत के बाद अब इसमें देरी की संभावना है. विजय फिलहाल बाकी निर्दलीयों और छोटी पार्टियों के समर्थन का इंतजार कर रहे हैं. यदि समर्थन नहीं मिलता है, तो तमिलनाडु में राजनीतिक संकट गहरा सकता है.
स्टालिन की हार और डीएमके का प्रदर्शन
एक तरफ जहाँ विजय के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं, वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि स्टालिन अपने ही गढ़ ‘कोलाथुर’ सीट से टीवीके प्रत्याशी से चुनाव हार गए हैं. चुनाव नतीजों में डीएमके (DMK) को केवल 59, एआईएडीएमके (AIADMK) को 47 और पीएमके (PMK) को 4 सीटें मिली हैं.
पीएम मोदी ने दी बधाई, विजय ने मांगा सहयोग
टीवीके की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर विजय को बधाई दी थी. इसके जवाब में विजय ने पीएम का आभार जताते हुए लिखा, “धन्यवाद प्रधानमंत्री महोदय. राजनीति से ऊपर उठकर हमारा लक्ष्य जनता का कल्याण है और हम राज्य की प्रगति के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आशा करते हैं.”

