Wednesday, February 18, 2026

कोर्ट में विजय माल्या का बयान – नहीं बता सकता कि कब तक लौटुंगा भारत

Vijay Mallya Bombay HighCourt : भारत में 9 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड और गबन और मनिलांड्रिंग के आरोपी विजय माल्या ने एक मामले में में सुनवाई के दौरान कहा कि ‘अभी वो ये बता नहीं सकता कि वो भारत लौट कर कब आयेगा.’ 

बैंकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को विजय माल्या की तरफ से बंबई हाईकोर्ट में ये दलील दी गई कि फिलहाल उसके भारत लौटने की समय सीमा वो बता नहीं सकता क्योंकि ब्रिटेन की अदालत ने उसके देश छोड़ने पर रोक लगाई हुई है.

Vijay Mallya Bombay HighCourt -मेरा भारतीय पासपोर्ट रद्द

भगोड़े विजय माल्या ने अपने वकील अमित देसाई के माध्यम से बांबे ही कोर्ट को बताया कि उसका भारतीय पासपोर्ट सरकार रद्द कर चुकी है , इसलिए उसके पास इस समय भारत यात्रा करने के लिए वैध और महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं है. कानूनी अड़चनों और वैध दस्तावेज के अभाव में फिलहाल ये नहीं बताया जा सकता कि मैं किस तारीख को बारत लौट सकता हूं.

पहले देश लौटो फिर होगी सुनवाई – बांबे हाईकोर्ट

विजय माल्या की याचिका पर मनी लांड्रिंग को लेकर पिछले सप्ताह हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने कहा था कि ‘जब तक माल्या भारत लौट नहीं आते, तब तक वह उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने वाले आदेश के खिलाफ दाखिल उसकी याचिका पर सुनवाई नहीं करेगी’ .  अदालत के इस रुख के बाद ही माल्या की तरफ से  यह दलील पेश की गई है.

माल्या भारत लौटना चाहता है या नहीं, करे स्पष्ट – बॉंबे हाईकोर्ट

बांबे हाईकोर्ट ने माल्या से पूछा है कि वो कोर्ट को ये स्पष्ट करे कि उसकी मंशा भारत लौटने की है या नहीं. 70 साल का विजय माल्या भारत में फ्रॉड करने के बाद 2016 से लंदन में रह रहा है. भारत सरकार की जांच एजेसियों के द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया जाने के बाद उसने बॉंबे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की हैं. पहली याचिका में माल्या ने खुद को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (fugitive economic offender) घोषित किये जाने के फैसले को चुनौती दी है, वहीं दूसरी याचिका में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम की कानूनी वैधता पर सवाल उठाया है.

विजय माल्या पर पिछले 10 वर्षों से 9 हजार करोड़ की धोखाधड़ी और गबन का आरोप है. मामला सामने आते ही माल्या ने देश छोड दिया औऱ ब्रिटेन जाकर लंदन में बस गया. लंदन में इस भगोड़े कारोबारी का पॉश इलाके में मकान है और वो यहां पिछले करीब 10 वर्षो से पूरी शान ओ शौकत के साथ रह रहा है.

Latest news

Related news