UP minister Dharmpal Singh: ट्रेन पकड़ने कार लेकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचे योगी के मंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सुर्खियों में हैं. इस बार मंत्री जी की वजह से चारबाग रेलवे स्टेशन में अफरा तफरी मच गई. घटना बुधवार की है. बताया जा रहा है कि मंत्री जी यहां ट्रेन पकड़ पहुंचे थे लेकिन देर से पहुंचने के चलते वो कार लेकर ही प्लेटफॉर्म तक चले गए.

मंत्री धर्मपाल सिंह को जाना था बरेली

बुधवार को योगी सरकार में पशुधन मंत्री ट्रेन पकड़ने लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे. जब मंत्रीजी पहुंचे तबतक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आ चुकी थी. मंत्री जी लेट थे और ट्रेन छूटने का डर था. ट्रेन छूटने के डर से उन्होंने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर घुसा दी. मीडिया को दिए बयान में जीआरपी इंस्‍पेक्‍टर संजय खरवार ने बताया कि, ट्रेन छूटने का समय हो रहा था, इसलिए मंत्री की कार को रेलवे अदालत के सामने बने दिव्‍यांग रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्‍लेटफॉर्म नंबर एक पर बने एस्‍केलेटर तक पहुंचाया गया. एस्‍केलेटर पर चढ़कर वह प्‍लेटफार्म नंबर चार तक गए.


मंत्री की हरकत से प्लेटफॉर्म पर मची अपरा तफरी

ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी कार स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ा तो दी, लेकिन इससे लखनऊ के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अफरा-तफरी मच गई. लोग हैरान परेशान थे की कार कैसे प्लेटफॉर्म तक आ गई. मंत्री जी की कार तब तक प्लेटफार्म पर मौजूद रही जब तक कि वह हावड़ा-अमृतसर मेल में बैठकर रवाना नहीं हो गए

अखिलेस यादव ने कसा तंज

घटना का वीडियो वायरल होने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए मंत्री जी के साथ-साथ मुख्यमंत्री को भी लपेट लिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे…

ये भी पढ़ें- Himachal Disaster: कुल्लू में ताश के पत्तों के जैसे भरभरा कर गिरी 8 इमारतें,…

Latest news

Related news