Kerala’s New Chief Minister : तिरुवनंतपुरम: केरलम में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा लंबा सस्पेंस आखिरकार गुरुवार को खत्म हो गया.कांग्रेस आलाकमान ने 61 वर्षीय अनुभवी नेता वीडी सतीशन (VD Satheesan) को राज्य का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है. यह घोषणा चुनाव परिणाम आने के ठीक 10 दिन बाद की गई है.
The Congress Legislature Party had met in Thiruvananthapuram on May 7th, 2026 and had unanimously resolved to authorize the Congress President to appoint the new leader of the CLP in the state of Keralam.
Accordingly, the Congress President has held extensive discussions with… pic.twitter.com/sX6FhRm4Fv
— Congress (@INCIndia) May 14, 2026
Kerala’s New Chief Minister: पारावूर से विधायक हैं सतीशन
वीडी सतीशन वर्तमान में पारावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं. सतीशन की छवि एक प्रखर वक्ता और जमीन से जुड़े नेता की रही है. राज्य की राजनीति में उनकी पकड़ और साफ-सुथरी छवि को देखते हुए आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है.
रेस में शामिल थे ये दिग्गज नाम
मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस के भीतर काफी मंथन चला. इस पद के लिए मुख्य रूप से तीन बड़े नामों की चर्चा थी:
-
केसी वेणुगोपाल (सांसद, अलाप्पुझा)
-
रमेश चेन्नीथला (वरिष्ठ नेता)
-
वीडी सतीशन
काफी विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने सतीशन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई.
राहुल गांधी की भूमिका और वेणुगोपाल का नाम
सूत्रों के मुताबिक, अलाप्पुझा से लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की पहली पसंद माना जा रहा था. इस सिलसिले में राहुल गांधी ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल के साथ एक महत्वपूर्ण वन-टू-वन मीटिंग भी की थी. हालांकि, राज्य के समीकरणों और स्थानीय नेताओं की राय को देखते हुए अंततः सतीशन के नाम पर सहमति बनी.
हाईकमान ने सुनी सबकी राय
कोट्टायम से विधायक राधाकृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक थी. उन्होंने कहा, “हाईकमान ने सभी पक्षों और विधायकों की राय सुनी. इस पूरी चयन प्रक्रिया में राहुल गांधी सीधे तौर पर शामिल रहे और उन्होंने हर पहलू का बारीकी से विश्लेषण किया.”
ये भी पढ़े :- Kerala CM decision: CM की घोषणा आज हो सकती है, केरल कांग्रेस ने मांगा…
केरलम में नई शुरुआत
चुनाव नतीजों के बाद 10 दिनों की देरी ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया था, लेकिन सतीशन के नाम के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने अब एकजुट होकर सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. सतीशन के सामने अब राज्य की चुनौतियों से निपटने और पार्टी के वादों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

