UP Budget 2026 : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना दसवां पूर्ण बजट पेश किया. सीएम योगी की सरकार ने राज्य के लिए नौ लाख करोड़ ( 9,12,696.35) से ज्यादा का बजट पेश किया है. राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पेश किया गया ये बजट राज्य का अब तक का सबसे बड़ी बजट है जिसमें सरकार ने लोकलुभावन योजनाओं की झड़ी लगा दी है. शिक्षा से लेकर रोजगार, महिला से लेकर उद्योगों तक के लिए खाजना खोल दिया है. सीएम योगी का ये बजट पिछले साल यानी 25-26 के लिए पेश किये गये बजट से 12.9 प्रतिशत अधिक है. योगी सरकार ने पिछले साल जहां लगभग 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था वहीं चुनावी साल में इस बजट में करीब एक लाख करोड से अधिक का बढोतरी हुई है.
योगी सरकार के इस महाबजट को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया.
THREAD🧵: A Historic ₹9.13 Lakh Crore Leap Towards a $1 Trillion Uttar Pradesh 🇮🇳
Uttar Pradesh presents a landmark ₹9.13 lakh crore Budget for FY 2026–27, marking a 12.2% increase over last year, a powerful statement of growth, scale and ambition.
With 12.4% for Education,… pic.twitter.com/0ECwokFUGZ
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) February 11, 2026
UP Budget 2026 में किसे क्या मिला ?
युवाओं को बांटेंगे 40 लाख टैबलेट
वित्त मंत्री ने सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में नई योजनाएं के लिए 750 करोड़ रु का प्रस्ताव रखा गया है. अयोध्या में सरकार नई योजनाओं में 100 करोड़ रुपए लगायेगी. वहीं रोजगार के क्षेत्र में 10 लाख नौकरियों के अवसर मुहैया कराए जायेंगे.
युवाओं को 40 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे. राज्य सरकार ने युवाओं के बांटे जाने वाले फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए 2374 करोड़ रुपए प्रस्तावित किये हैं.
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित के जा रहे 163 अभ्युदय केंद्रों पर 23,000 से ज्यादा युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग दी जा रही है. युवाओं को सरकारी नीति निर्माण और क्रियान्वयन में सहभागिता प्रदान करने हेतु 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों में मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है.
#WATCH | Lucknow: On State Budget 2026-27, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “In the budget, an amount exceeding Rs 43,565 crores has been proposed solely for new schemes. An amount over Rs 2 lakh crores is for capital expenditure… It plays a major role in strengthening… pic.twitter.com/05oY6IhXwp
— ANI (@ANI) February 11, 2026
शिक्षा पर 12.4% बजट आवंटित
योगी सरकार ने अपने दसवें पूर्ण बजट में शिक्षा के लेकर खास फोकस रखा है. इसके लिए बजट का 12.4 प्रतिशत धनराशि रखा गया है. इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा को बढावा देने के लिए 14,997 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस समय उत्तर प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं, जिसमें 45 सरकारी और 36 निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित हैं. आंकड़ों के मुताबिक ये सारे मेडिकल कॉलेज अस्पताल राज्य के 60 जिलों में मौजूद हैं.इसक अलावा अब सरकार 16 जिलों में PPP मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज खोलेगी. मेडिकल में एमबीबीएस के लिए सीटें 4,540 से बढ़ाकर 12,800 कर दी गई हैं. वहीं पीजी कोर्स के लिए ये सीटें 1,221 से बढ़कर 4,995 कर दी गई हैं. योगी सरकार ने 14 नए मेडिकल कॉलेज के लिए 1023 करोड़ रुपये की प्रावधान किया है वहीं लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये और असाध्य रोगों के मुफ्त इलाज के लिए 130 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
कृषि और किसानों पर विशेष जोर
सरकार ने बजट में गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं और किसानों के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है.
इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क, पुल, सिंचाई) के लिए 34,468 करोड़ रुपये सड़क और सेतु के लिए और 18,000 करोड़ सिंचाई के लिए प्रस्तावित किया गया है.
महिलाएं: मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, शादी के लिए 1 लाख रुपये सहायता, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन.
योगी सरकार ने इस बजट में विकास, रोजगार सृजन, किसान-युवा-महिला कल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपना अधिक फोकस रखा है. आगले साल होने वाले चुनावों के देखते हुए सरकार ने शिक्षा से से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार सृजन से लेकर उद्योगों के विकास तक के लिए जमकर पैसा आवंटित किया है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 37,956 करोड़ रुपये, जो पिछले साल से 15% अधिक है. जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, पल्स पोलियो अभियान (3.28 करोड़ बच्चों को खुराक), 42 जिलों में JE टीकाकरण जारी है. आयुष्मान योजना के 49.22 लाख परिवार लाभार्थी हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 8,641 करोड़ का प्रावधान है. आयुष सेवाओं के लिए 2,867 करोड़ रुपये का प्रावधान है. प्रदेश में 2,111 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी और 1,585 होम्योपैथिक अस्पताल संचालित हैं. 8 आयुर्वेदिक, 2 यूनानी और 9 होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं.

