Friday, February 20, 2026

बिहार के बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालिए न की लालू ,नीतीश या मोदी के नाम पर:प्रशांत किशोर

पटना 

अभिषेक झा, ब्यूरोचीफ

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश में बिहार में सुराज यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान आज वे मैनाटांड़ के बस्ता पंचायत में लोकल लोगों से संवाद करते नजर आये. प्रशांत किशोर लगातार यात्रा के दौरान आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके मन की बात समझने की कोशिश कर रहे हैं. बुधवार को प्रशांत किशोर ने लोगों से मिलने के दौरान कहा कि हम गांधी जी का फोटो लेकर चले हैं, याद रखिए गांधी के साथ समाज खड़ा हो गया तो देश आजाद हो गया. आप लोग फिर से गांधी के साथ एक बार खड़े होइए और आपकी गरीबी दूर होगी.स्थानीय लोगों से अपील करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पदयात्रा में हम आपको सिखाने और समझाने आए हैं की आप लोग कोई लालू, नीतीश या मोदी किसी के नाम पर वोट मत डालिए बल्कि बिहार के बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट कीजिए.आप खुद नहीं जागेंगे तो नीतीश कुमार या मोदी जी आपकी जिंदगी नहीं बदल सकते हैं आपको अपने वोट की कीमत समझ में आनी चाहिए.

दरअसल प्रशांत किशोर अब दूसरों को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने की जगह खुद के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं. प्रशांत किशोर ने जनता के बीच कहा कि फिलहाल वो किसी पार्टी के  तरफ से नहीं आये हैं लेकिन जल्द ही अपने दल का निर्माण करेंगे.

Latest news

Related news