Kathua Encounter : जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में जंगलों में चल रहे मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आंतंकियो को मार गिराया है. इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की फायरिंग में तीन जवान भी शहीद हो गये हैं, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं.
मुठभेड़ में शहीद हुए तीनों जवानों के नाम सामने आ गये है.
1.एसजीसीटी तारिक अहमद, पुत्र कबीर हुसैन, निवासी रियासी
2.एसजीसीटी जसवन्त सिंह, पुत्र अंग्रेज सिंह, निवासी लोंदी, हीरानगर-
3. एसजीसीटी बलविंदर सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी कन्ना चक, कठुआ

#BREAKING: Three J&K Police personnel killed in action during Kathua Encounter with terrorists in J&K. Two Police personnel injured. One Army Jawan also injured is being airlifted. Two terrorists killed till now. Total strength of terrorists believed to be between 5 and 9.
Names… pic.twitter.com/EZvyX1Bm2F
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 27, 2025
Kathua Encounter : 4 दिन तक पीछा करने के बाद आतंकियों का मिला सुराग
कठुआ के जंगलो में सेना आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है,जिसके कारण पिछले 4 दिन से यहां घने जंगलो के बीच से आतंकियों और सेना के जवानों के बीच लगातार फायरिंग चल रही थी.
कठुआ के जखोले गांव के पास हुई सीधी मुठभेड़
खबरों के मुताबिक जंगल में 4 से 5 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जुथाना क्षेत्र में इन आतंकियों की सटीक लोकेशन का चला. सटीक लोकेशन का पता लगते ही सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरु कर दी. मुठभेड़ हीरानगर सेक्टर से लगभग 30 किमी दूर कठुआ के जखोले गांव के पास हुई. इससे पहले बीते रविवार को भी इस क्षेत्र में पहली मुठभेड़ हुई थी, उस समय भी सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया था लेकिन घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए थे.
डीजीपी नलिन प्रभात घटनास्थल पर पहुंचे
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सेना की विशेष टुकड़ी (स्पेशल फोर्सेस) को मैदान में उतारा है. एनकाउंटर खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर के पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात भी मौके पर पहुंचे. आतंकियों से मुठभेड़ कर रही टीम के सदस्यों का अनुमान है कि ये दोनों आतंकी वही हैं जो रविवार को हीरानगर के मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहे थे.
जम्मू कश्मीर में 22 मार्च से आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत चल रहा है सर्च आपरेशन
जम्मू कश्मीर में 22 मार्च से सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर आतंकियों और उनके अड्डों को तलाशने के लिए सर्च अभियान चला रही है. इस आतंकविरेधी अभियान में सेना, पुलिस, BSF, NSG और CRPF के जवान मिलकर ऑपरेशन चला रहे हैं. अभियान के दौरान स्पेशल फोर्सेस के जवान अत्याधुनिक तकनीकों और सामानो के साथ आपरेशन को अंजाम दे रहे हैं, और सटीक लोकेशन मिलते ही धावा बोल देते हैं. स्पेसळ फोर्सेस इस अभियान में ड्रोन, UAVs, बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल कर रही है.
रविवार को भी सुरक्षाबलों को सूचना थी कि दो आतंकी हीरानगर के सान्याल गांव मे छिपे थे, फोर्सेस ने ऑपरेशन शुरु भी किया, करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली लेकिन आतंकी भागने में कामयाब रहे थे.

