Asansol Coalmine : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की एक ओपन-कास्ट कोयला खदान का एक हिस्सा धंस गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें दो मजदूर की मौत हो गई है, वहीं 2 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
ये हादसा आसनसोल में कुल्टी थाना क्षेत्र के बारिरा इलाके में हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव मौके पर पहुंच गये हैं और मलवा हटाने का काम शुर कर दिया गया है. BCCL की टीमें JCB मशीनों के साथ मौके पर काम कर रही है.
बताया जा रहा है कि ये घटना एक खदान के भीतर अवैध रुप से बनाई गई एक सुरंग में हुई है. सुरंग अचानक धंस गई और अंदर काम कर रहे मजदूर उसी के भीतर फंस गये. जानकारी के मुताबिक घटना के समय 5-6 मजदूर सुरंग के अंदर मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट से के मुताबिक शुरु में चार मजदूरों के बाहर निकाला गया, जिसमें दो की मौत हो गई है, वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायल मजदूरों को आसनसोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अंदर फंसे मजदूर को बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

