शनिवार सुबह से एक ट्वीट चल रहा था जिसमें कहा जा रहा था कि एलॉन मस्क भोजपुरी में ट्वीट कर रहे हैं. इस ट्वीट को लेकर नेटिजन्स ये अनुमान लगा रहे थे कि शायद ट्वीटर के मालिक एलॉन मस्क का एकाउंट हैक हो गया है. एलॉन मस्क के एकाउंट से हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट किया जा रहा था. बाकायदा उस एकाउंट पर ब्लूटिक का निशान था और उसपर वही फोटो लगाई गई थी जो एलॉन मस्क के असली ट्वीटर एकाउंट पर है.दिन भर लोग कंफ्यूज होते रहे कि आखिर ये क्या हो रहा है. लेकिन शाम होते होते सारा माजरा साफ हुआ. ट्वीटर ने इयान वुलफोर्ट नाम के यूजर का एकाउंट सस्पेंड कर किया.इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक ईयान बुलफोर्ड नाम के व्यक्ति ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर नाम बदलकर एलॉन मस्क कर लिया औऱ उसपर मस्क की तस्वीर भी लगा दी. चूंकि एकाउंट फेरिफायड था, इसलिए लोगों को लगा कि एलोन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है.आखिरकार ट्वीटर तक ये मामला पहुंचा और एकाउंट को सस्पेंड किया गया.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने जब से ट्वीटर को खरीदा है,लगातार सुर्खियो में बने हुए हैं.कभी ट्वीटर के स्टाफ को निकालने को लेकर, तो कभी नये नये नियम बनाने को लेकर. हाल ही में एलॉन मस्क ने कहा था कि अब ट्वीटर पर ब्लूटिक वालों को अपने वेरिफायड स्टेटस को जारी रखने के लिए 8 डॉलर प्रति महीना फीस देनी होगी, जिसका चौतरफा विरोध हुआ. एलोन मस्क ट्वीटर समेत दुनिया भर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

