Tunisha dath case:केस में स्टेप फादर की एंट्री,शीजान के वकील ने तुनिशा का मां पर उठाया सवाल

मुंबई(Mumbai):तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी शीजान खान को वसई कोर्ट ने शनिवार को फिर से 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट में कहा कि उन्हें शीजान से कई सवालो के जवाब जानने हैं, शीजान खान का गूगल अकॉउंट चेक करना है, थप्पड़ मारने के आरोपो की जांच करनी है,हिजाब और उर्दू सिखाने की भी जांच करनी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी शिजान ने बताया कि उसे गूगल अकाउंट का Password याद नही है. गूगल अकॉउंट में गूगल फ़ोटो ,डॉक्यूमेंट ,मेल ID जैसी चीजें है जिसकी जांच करनी है. इस आधार पर वालिव पुलिस ने एक बार फिर से शीजान की कस्टडी की मांग की लेकिन कोर्ट ने पुलिस की मांग को ठुकराते हुए शीजान को अगले 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है.

शीजान को घर के खाने और दवाई की इजाजत मिली

आरोपी शीजान की तरफ से भी अदालत ने 4 याचिकाएं दाखिल की गईं.याचिका में मांग की गई कि

1.जेल के अंदर बाल ना काटा जाए.

2.घर का खाना जेल में दिया जाए.

3.जेल के अंदर वकील और परिवार से मिलने की अनुमति मिले , और

3.जेल के अंदर सुरक्षा प्रदान किया जाए

अदालत ने शीजान के परिवार की तरफ से दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए घर का खाना और दवाई की इजाजत दे दी है.शीजान के बाल ना काटने को लेकर 2 जनवरी को सुनवाई होगी,तब तक उसके बाल नही काटे जाएंगे.अदालत ने कहा कि  इस पर फैसला जेलर का जवाब आने के बाद लिया जायेगा.अदालत ने कहा कि जहां तक सुरक्षा का सवाल है जेल में सुरक्षा और काउंसलिंग जेल मैन्युल के मुताबिक होगी.

तुनिशा का परिवार मामले को मिसलीड कर रहा है..

अदालत के बाहर आकर शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि शीजान को अदालत पर भरोसा है लेकिन एक बेगुनाह को फंसाया जा रहा है. शीजान के वकील ने आरोप लगाया कि पूरे मामले को कोई मिसलीड कर रहा है, हमने इस बात के सबूत दे दिये है कि इस केस में सीक्रेट गर्लफ्रेंड थी या सीक्रेट बॉयफ्रेंड था .

पवन शर्मा कौन है ? – शीजान के वकील

शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने तुनिशा के मामा के नाम से सामने आये पवन शर्मा पर सवाल उठाया.यह पवन शर्मा कौन है?  पवन शर्मा केस को गुमराह कर रहे हैं. शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि किया किसी और ने है और भुगत कोई और रहा है. मेरे पास सबूत है की तूनिशा मूवऑन कर चुकी थी. पवन शर्मा और से तुनिशा का कोई संबंध नहीं है. शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि सोमवार को परिवार प्रेस कांफ्रेंस करेगा.मीडिया ट्रायल की वजह से शीज़ान पर केस बनाया गया.तूनिशा की माँ को सब पता था.परिवार केस को गुमराह कर रहा है. शीजान के वकील ने कहा कि जो (शीजान) ख़ुद दरगाह नहीं जाता वो तूनिशा को दरगाह क्यों ले जाएगा?

शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने तुनिशा का मां पर सवाल उठाते हुए सवाल उठाया कि “पवन शर्मा सच्चा मामा है क्या ? तुनिषा की माँ ने अपनी बेटी को बीस साल misguide किया,स्टेप फादर की एण्ट्री होने जा रही है,पहले दिन से स्टेप फादर की एंट्री है.

Latest news

Related news