Trump Iran Warning:अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर ईरान अगले 48 घंटे के भीतर Strait of Hormuz को पूरी तरह से और बिना किसी खतरे के नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला कर देगा. ट्रंप ने यह अल्टीमेटम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शनिवार शाम को जारी किया था.
Trump Iran Warning : सोशल मीडिया पर ट्रंप ने क्या कहा ?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि
“अगर ईरान 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा और उन्हें तबाह कर देगा—शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।”
यह समयसीमा 23 मार्च 2026 की शाम तक मानी जा रही है.
क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20-21% इसी रास्ते से गुजरता है. गैस सप्लाई के लिए भी यह बेहद अहम मार्ग है. इसके बाधित होने से तेल की कीमतें $100+ प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं.
ईरान का जवाब—सीधी चेतावनी
ईरान ने ट्रंप के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है और पलटवार की चेतावनी दी है. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के अलेटीमेटम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है, तो ईरान अमेरिकी और सहयोगी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा. ईरान के निशाने पर डिसैलिनेशन प्लांट्स और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी होंगे. यहां तक कहा कि वह वो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद भी कर सकता है.
तेजी से बिगड़ती स्थिति
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है.एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान 48 घंटे में झुकने वाला नहीं है.ऐसे में अमेरिकी हमले की संभावना बढ़ गई है.इससे मिडिल ईस्ट में युद्ध और फैल सकता है. जानकारों का मानना है कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो पूरे विश्व में इसका असर होगा. तेल और गैस की कीमतों में और अधिक उछाल आयेगा. बढञती कीमतों का असर ये होगा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनेगा. ईरान के पड़ोसी देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खतरा होगा और सप्लाई चेन में बड़ा संकट आयेगा.

