अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर किया दावा – 350 %’ टैरिफ धमकी के बाद भारत पाकिस्तान ने रोका था संघर्ष

Trump Tariff Threat वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने निजी तौर पर कोशिशें करके भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहे न्यूक्लियर युद्ध को रोका है. ट्रंप ने कहा कि ‘उन्होंने टेंशन के समय में दोनों देशों को कड़े आर्थिक प्रतिबंधों (350%) की चेतावनी दिया था जिसके बाद ही दोनों देश पीछे हटे थे.

Trump Tariff Threat :  US सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम में ट्रंप ने किया दावा

ये दावा अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी- सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले करीब 60 बार इस तरह के दावे कर चुके है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन को खत्म करवाया. ट्रंप लगातार ये दावा करते है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों को आर्थिक प्रतिबंधों  की चेतावनी दिया , तभी दोनों देश पीछे हटे, नहीं तो दोनों देश एक दूसरे पर परमाणु हमले करने की तैयारी में थे.

दोनो देश अपने अपने परमाणु हथियार के साथ तैयार थे- ट्रंप

अमेरिकी- सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम के मंच पर ट्रंप ने कहा कि  ” टेंशन के बीच भारत और पाकिस्तान दोनो अपने अपने न्यक्लियर हथियार निकाल रहे थे. मैंने उनसे कहा कि आप चाहें तो न्यूक्लिर वॉर कर सकते हैं लेकिन मैं दोनों देशों पर 350 परसेंट टैरिफ लगा रहा हूं. इसके साथ ही ये कह दिया कि  यूनाइटेड स्टेट्स के साथ अब कोई ट्रेड नहीं होगा.”

ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने 350 प्रतिशत टैरिफ की बात कही तो एक देश की तरफ से जवाब आया कि  “नहीं, नहीं, आप ऐसा नहीं कर सकते. ” मैने उन्हें कहा कि “मैं यह करने जा रहा हूँ. अगर आप मेरी बात मान लेते हो तो मैं ऐसा नहीं करुंगा. मैं नहीं चाहता कि तुम लोग एक-दूसरे पर न्यूक्लियर हथियार चलाओ, लाखों लोगों को मारो और लॉस एंजिल्स पर न्यूक्लियर धूल उड़े. इसलिए युद्ध रोको नहीं तो मैं ये करने जा रहा हूं.”

ट्रंप ने बताया कि एक देश ने उनसे कहा कि उनकी ये बात ठीक नहीं है, ये उन्हें पसंद नहीं है. तो मैंने कह दिया कि मुझे परवाह नहीं है कि तुम्हें यह पसंद है या नहीं. मैंने उनसे कह दिया कि अगर युद्ध रोकते हो तो मैं अच्छी डील करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर नहीं रुके तो 350 प्रतिशत टैरिफ को लिए तैयार रहो.

“जो बाइडेन को कुछ पता नहीं चलता “

डोनल्ड ट्रंप ने अपनी तारीफ करते हुए कहा कि “मेरी जगह अगर कोई दूसरा प्रेसिडेंट होता तो वो ऐसा नहीं करता. कोई दूसरा आदमी जैसे जो बाइडेन को  तो ये पता भी नहीं होता कि हम किन देशों की बात कर रहे हैं. उसे कोई आइडिया नहीं होता. किसी भी चीज़ पर कोई टैरिफ नहीं होता. उनके लिए तो बस पूरी दुनिया भाड़ में चली जाये.”

पूरी दुनिया के देशो पर टैरिफ लगाकर उनकी अर्थ व्यवस्था मे चिंगारी लागने के बाद ट्रंप ने दावा किया कि उनके द्वारा लगाये गये टैरिफ कई झगड़ों को सुलझाने में अहम रहे हैं. अपने हाई टैरिफ को उचित बताते हुए ट्रंप ने कहा कि  ” मैं इन सबको सेटल करने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल करता हूँ,.आठ में से पाँच इकॉनमी की वजह से, ट्रेड की वजह से, टैरिफ की वजह से सेटल हुए. मैं आपको बताता हूँ कि पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर (शहबाज़ शरीफ़) ने मुझे क्या कॉल किया,” उन्होंने कहा, उनके हवाले से कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद।”

ट्रंप ने आगे कहा, “उन्होंने असल में लाखों लोगों को बचाया है.

पीएम मोदी को लेकर किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा किया कि “मुझे प्राइम मिनिस्टर मोदी का कॉल आया, जिसमें उन्होने कहा कि  हमारा काम हो गया. मैंने कहा, आपका क्या काम हो गया का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि  हम जंग नहीं करने जा रहे हैं’. मैंने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद. चलो एक डील करते हैं.”

भारत पाकिस्तान के बाद यूएस प्रेसिडेंट ने आगे कहा कि ” मैंने कई दूसरे युद्धों में बहुत से लोगों, लाखों लोगों को बचाया है.”

आपको बता दें कि पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत ने आंतक का जिम्मेदार पाकिस्तान को बताते हुए हमला कर दिया था. चार दिन चले संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर सीधी बातचीत हुई, जिसके बाद युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई. इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी कि उनके प्रयास के बाद दोनों देश US की मध्यस्थता वाली “लंबी रात” की बातचीत के बाद “पूरे और तुरंत सीज़फ़ायर” पर सहमत हो गए हैं.

ट्रंप ने बार-बार कहा है कि उन्होंने दो पड़ोसियों के बीच तनाव को “खत्म करने में मदद” की, हालांकि जहां तक  भारत की बात है भारत ने लगातार इस मामले में किसी तीसरे पक्ष के शामिल होने से इनकार किया है, जबकि पाकिस्तान ने मई की लड़ाई के दौरान सीज़फ़ायर कराने में मदद के लिए ट्रंप को सार्वजनिक रूप से श्रेय दिया था.

Latest news

Related news