TN LEFT Support TVK : तमिलनाडु की राजनीति में जारी भारी उठापटक के बीच अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) के लिए अच्छी खबर आ गई है. शुक्रवार को वामपंथी दलों (CPI और CPI-M) ने विजय को बाहर से समर्थन देने का औपचारिक ऐलान कर दिया है. टीवीके को समर्थन देने के संबंध में जानकारी देते हुए सीपीआई के जेनरल सेकरेटेरी डी राजा ने बताया कि वाम दलों ने टीवीक को समर्थन देने का फैसला किया है और अपने समर्थन की का पत्र राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर को भेज दिया है.
VIDEO | Delhi: “CPI has agreed to extend support to Vijay and his party TVK to form govt in TN”, says CPI Gen Secy D Raja. pic.twitter.com/lDV1V7UQvc
— Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2026
इस समर्थन के साथ ही विजय अब राज्य में सरकार बनाने के जादुई आंकड़े के पार पहुंच गए हैं. हालांकि, वामपंथी दलों ने इस समर्थन के साथ एक बहुत ही सख्त राजनीतिक संदेश भी जारी किया है.
TN LEFT Support TVK: भाजपा को रोकने के लिए मिला ‘लेफ्ट’ का साथ
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने स्पष्ट किया है कि उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा को सत्ता के समीकरणों से दूर रखना है. वामपंथी नेताओं के अनुसार, वे तमिलनाडु की द्रविड़ राजनीति में भाजपा के किसी भी तरह के प्रवेश के सख्त खिलाफ हैं.
विजय को दी गई कड़ी चेतावनी
CPI नेता वीरपांडियन का बयान इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह समर्थन किसी स्थाई समझौते के तहत नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर विजय भविष्य में कभी भी भाजपा के करीब जाते हैं या उनके साथ गठबंधन करते हैं, तो वाम दल उनका खुलकर विरोध करेंगे.”
DMK का प्रस्ताव क्यों ठुकराया?
वामदलों ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपने पुराने सहयोगी DMK का साथ क्यों छोड़ा। CPI नेता एमए बेबी ने बताया कि DMK चाहती थी कि वाम दल AIADMK को समर्थन दें और DMK खुद बाहर से समर्थन देकर सरकार बनवाए. वामदलों को यह फॉर्मूला मंजूर नहीं था, इसलिए उन्होंने बहुमत जुटाने से पहले ही विजय की TVK का हाथ थाम लिया।
वैचारिक रिश्ता बरकरार, लेकिन सत्ता में भागीदारी नहीं
वाम दलों ने साफ किया है कि वे विजय की सरकार में कोई मंत्री पद या कैबिनेट हिस्सेदारी नहीं मांगेंगे. उनका समर्थन केवल ‘बाहरी’ होगा. साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि DMK के साथ उनके वैचारिक और धर्मनिरपेक्ष रिश्ते पहले की तरह जारी रहेंगे.
119 विधायकों के साथ विजय ‘किंग’ बनने को तैयार
तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है. विजय की पार्टी TVK के पास अपनी 108 सीटें हैं. अब समीकरण कुछ इस प्रकार हैं:
-
TVK: 108
-
कांग्रेस: 05 (पहले ही समर्थन दे चुकी है)
-
CPI: 02
-
CPI(M): 02
-
VCK: 02
-
कुल समर्थन: 119
राज्यपाल से मुलाकात और सरकार का दावा
CPI और माकपा ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को समर्थन पत्र भेज दिया है. 119 विधायकों का समर्थन जुटाने के बाद विजय अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाने की तैयारी कर रहे हैं. पिछले तीन दिनों में राज्यपाल के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात होगी, जिससे साफ है कि तमिलनाडु में जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है.

