लखनऊ (न्यूज डेस्क) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पुलिस न्यू वेकेंसी में UPPOLICENEWVACANCY आवेदन के लिए समय सीमा को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है . योगी सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए UPPOLICENEWVACANCY में आवेदन के लिए तय अधिकतम समय सीमा में 3 साल की छूट देने का निर्णय लिया है. योगी सरकार के इस निर्णय से लाखों अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है . योगी सरकार के निर्णय के मुताबिक जिन परीक्षाओं में छात्रों के लिए आवेदन की समय सीमा अधिकतम 22 साल थी, वो छात्र 25 साल की उम्र तक में भी आवेदन कर सकते हैं. इस सबंध में यूपी सरकार जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगी. यूपी सीएम योगी अदित्यनाथ ने सोशल मीडिया नेटवर्क X पर ये जानकारी साझा की है.
युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में @Uppolice में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 26, 2023
UPPOLICENEWVACANCY : 27 दिसंबर से पुलिस भर्ती के लिए होंगे आवेदन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर यानी उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए बुधवार से आवेदन लिये जायेंगे. कोविड काल के 3 साल बाद प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए वेकैंसी आई है . 27 दिसबंर से अभ्यर्थी आनलाइन अपना आवेदन भर पायेंगे. अब वैसे छात्र भी आवेदन कर पायेंगे जिनकी उम्र 25 साल तक है.
आनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इस URL का प्रयोग कर सकते हैैं. इसी URL के जरिये आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. URL है ….
कोविड के कारण तीन साल नहीं आई नई वकेंसी
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उम्र समय सीमा में छूट देने का फैसला कोविड काल के कारण वेकेंसी ना निकाले जाने के आलोक मे दिया. पिछले कई दिनों उत्तर प्रदेश के युवा सरकार से अपील कर रहे थे कि तीन साल बाद आई नई भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जाये. दरअसल कोविड के तीन साल के अंदर यूपी सरकार में कोई नई वेकेंसी नहीं निकाली गई और युवा बिना अभ्यर्थी बने ओवरएज हो गये. यानी जिन परीक्षाओं की आवेदन आहर्ताएं 22 साल थी, वो युवा 25 साल के हो गये और बिना परीक्षा दिये ही उनकी आवेदन के लिए योग्यता समाप्त हो गई थी.
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से उठा मामला
ताजा मामला उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के लिए होने वाली भार्तियों के आवेदन के साथ शुरु हुआ. अभ्यर्थी लगातार सरकार से मांग कर रहे थे उन्हें उस बात की सजा नी दी जाये जिसमें उनकी गलती ही नहीं है. कोविड के काल में सरकार ने कोई वेकेंसी नहीं निकाली इसलिए युवा रोजगार के लिए योग्यता रहते हुए भी आवेदन नहीं कर पाये.
दो अभ्यर्थी को समान अंक आये तो क्या होगी चयन प्रक्रिया
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जारी नियमो में साफ किया गया है कि अगर परीक्षा में दो अभ्यर्थियों को समान अंक आये तो उनके चयन की प्रक्रिया क्या होगा. ऐसे में उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी जिनके पास NCC B सर्टेफिकेट या डोएक ओ लेवल या प्रदेशिक सेना में दो साल का अनुभव होगा. अगर इनमें से कुछ नहीं हा तो उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी जिनकी उम्र सीमा अधिक होगी.

