सत्येंद्र जैन को मसाज देनेवाला शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं रेपिस्ट निकला

दिल्ली

शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ था , उसे लेकर आज एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के नेता जिसे फिजियोथेरेपिस्ट बता रहे थे ,वो फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट है. वो नाबालिग से रेप के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है.

रिंकू नाम के इस व्यक्ति पर पोक्सो एक्ट के तहत धारा 6 और IPC की धारा 376 , 506 और 509 के तहत दोषी करार दिया गया है और तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है.

अब बीजेपी के इस आरोप के बाद सवाल उठता है कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस मामले में झूठ बोल रहे थे. गौरतलब है कि तिहाड़ जेल का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन के बचाव में खड़े होते हुए कहा था कि उन्हें स्पाइनल इंजरी है और डॉक्टर की सलाह पर वो फिजियोथेरेपिस्ट सत्येंद्र जैन को थेरेपी दे रहा था .

अब देखना होगा कि बीजेपी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी क्या जवाब देती है.

 

Latest news

Related news