IPL Star Vaibhav Suryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया.
महज 29 गेंदों में 97 रन ठोककर वैभव ने अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का बड़ा स्टार मिल चुका है.
– 15 years old.
– First Playoff of his Carrier.
– Broke Chris Gayle most Sixes record in one season.
– 600+ runs in IPL 2026WHAT A WONDERCLASS PLAYER VAIBHAV SURYAVANSHI 🫡pic.twitter.com/4zw7v1dFzh
— Sam (@cricsam02) May 27, 2026
IPL Star Vaibhav Suryavanshi:29 गेंदों में 97 रन,चौकों-छक्कों की बरसात
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. खास बात यह रही कि उन्होंने 92 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बना दिए.
उनकी इसी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान की टीम 243 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन पर सिमट गई और राजस्थान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ
वैभव की बल्लेबाजी देखकर ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.
सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग बेहद असाधारण है. उन्होंने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि वैभव किस तरह लेग स्टंप की गेंदों पर फ्रंट फुट का इस्तेमाल करते हुए खुद के लिए शॉट खेलने की जगह बनाते हैं.
सचिन ने कहा कि यही स्वतंत्रता उन्हें बेखौफ अंदाज में खेलने की ताकत देती है और उनकी यह पारी वाकई शानदार थी.
Vaibhav Sooryavanshi’s bat swing has been outstanding. What’s even more remarkable is how beautifully he clears his front foot to create room for balls aimed at his legs. This freedom allows him to play the way he does.
That innings was nothing short of spectacular!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2026
सचिन की तारीफ पर क्या बोले वैभव?
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी वीडियो क्लिप में वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर से मिली तारीफ पर खुशी जाहिर की।
वैभव ने कहा,
“हर कोई जानता है कि सचिन सर क्रिकेट के भगवान हैं. अगर उन्होंने मेरे बारे में ऐसा कुछ कहा है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. उनके जैसे महान क्रिकेटर से तारीफ मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है.”
युवा बल्लेबाज का यह जवाब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.
ऑरेंज कैप पर भी कब्जा
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ रहे, बल्कि रन बनाने में भी सबसे आगे हैं. फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है.
वैभव अब तक 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं. इस सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकल चुके हैं. उनकी शानदार फॉर्म राजस्थान के लिए सबसे बड़ी ताकत बन गई है.
भारतीय क्रिकेट को मिला नया सुपरस्टार?
महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है. सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज की तारीफ मिलना इस युवा खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जा रहा है.
अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल सकता है.

