Wednesday, February 18, 2026

कांग्रेस पार्टी के140वीं स्थापना दिवस पर जमकर बोले खरगे..’हम भले ही सत्ता में कम हैं लेकिन सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया..’.

Congress Foundation Day : कांग्रेस पार्टी आज अपनी स्थापना की 140वीं वर्षगांठ मना रही है. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने बीजेपी पर जम कर हमला किया. खरगे ने पीएम मोदी सरकार और RSS-BJP  के संबंधों पर तीखा हमला बोला. खरगे ने कहा कि इस समय भले ही कांग्रेस सत्ता में कम हो, इस पार्टी ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों के साथ समझौता नहीं किया.

कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इंदिरा भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया.

Congress Foundation Day:कांग्रेस की रीढ़ आज भी सीधी है- खरगे

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘जो लोग कहते हैं कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस की सत्ता कम हो सकती है, लेकिन उसकी रीढ़ आज भी सीधी है.’

उन्होने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने कभी ना तो कोई सौदेबाजी की और ना ही कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता किया. हमारी रीढ की हड्डी अभी सीधी है और आगे भी सत्ता पाने के लिए कभी चाहे हम सत्ता में हों या ना हो, सिद्धांतो की सौदेबाजी नहीं करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने ना तो कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा है और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर कभी नफरत फैलाई है .

‘कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है’

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र मे सत्ताधारी बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने काम काम करती है,  वहीं BJP लोगों को तोड़ने की राजनीति करती है. कांग्रेस पार्टी ने धर्म को हमेशा आस्था तक सीमित रखा है लेकिन इस समय कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति का हथियार बना दिया है. मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज BJP के पास सत्ता तो है, लेकिन सच्चाई नहीं है. यहां कभी आंकड़े छिपाए जाते हैं, तो कभी जनगणना रोक दी जाती है और कभी संविधान बदलने की बातें भी होने लगती है.

पिछले 11 वर्षों में संस्थानों का कमजोर किया गया

कांग्रेस अध्यक्ष  ने बीजेपी के तीसरी टर्म की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले 11 वर्षों में कांग्रेस के द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया है. देश में राष्ट्रीय संपत्ति के साथ-साथ जल-जंगल-जमीन भी खतरे में है.  RSS और BJP के कई नेताओं ने अब तक देश के संविधान को, देश के तिरंगे को , अशोक चक्र को और वंदे मातरम तक को स्वीकार नहीं किया है.

कांग्रेस ने जनता के लिए ऐतिहासिक कानून बनाये – खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार के शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने जनता के अधिकारों को मजबूत करने वाले कई ऐतिहासिक कानून बनाये. इन कानूनों में सूचना का अधिकार कानून (RTI), शिक्षा का अधिकार कानून (RTE), खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा, वन अधिकार कानून और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे बड़े जनउपयोगी और पारदर्शी कानून शामिल हैं.

कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना के 140वीं वर्षगांठ के मौके पर सोशल मीडिया एक्स पर भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया. आज जब सत्ता में बैठे लोग देश में नफरत, अन्याय और उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहे हैं, तब भी कांग्रेस पूरी मजबूती से उसके खिलाफ लड़ रही है.

आपको बता दें कि देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुई थी. इसकी स्थापना महासचिव एओ ह्यूम ने किया खा जिसमें व्योमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का पहला अध्यक्ष बनाया गया था .इस अधिवेशन में 72 प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

Latest news

Related news