Tuesday, March 10, 2026

Tejashwi Vs Samrat Chaudhary: तेजस्वी यादव के बीजेपी में गुटबाजी के बयान पर बोले सम्राट चौधरी- ‘बीजेपी में मल्टीपर्पस नेता है’

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव बीजेपी में आ भी जाए तो उन्हें क्लीन चिट नहीं दी जा सकती. सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव जान ले कि लालू यादव बीजेपी की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे. असल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी में गुटबाजी है. वहां सांसद से लेकर राज्य स्तर के नेता इस दौड़ में लगे है कि पार्टी का नेता कौन है.

बीजेपी में है जुटबाजी-तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी में कई गुट है और वहां पार्टी का नेता कौन है इसको लेकर लड़ाई चल रही है.


बीजेपी में मल्टीपर्पस नेता है-सम्राट चौधरी

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के बीजेपी में गुटबाजी को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, बीजेपी में मल्टीपर्पस नेता है, आरजेडी की तरह नहीं कि एक मालिक बाकी नौकर.


लालू को कोई क्लीनचिट नहीं दे सकता

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के लालू यादव के बीजेपी ज्वाइन करने पर क्लीनचिट मिल जाने वाले बयान पर भी जवाब दिया उन्होंने कहा कि लालू को कोई क्लीनचिट नहीं दे सकता. उन्होंने दावा भी किया कि लालू यादव को बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था.


असल में तेजस्वी यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष में लगातार तू-तू मैं-मैं हो रही है. सम्राट चौधरी लालू परिवार को लेकर काफी हमलावर है. उन्होंने तो ये तक कह दिया था कि लालू की हैसियत नहीं है कि वो मेरे पिता को सम्मान दे सकें.

ये भी पढ़ें- Caste census: गिरिराज सिंह का जाति गणना पर नया तर्क, कहा-‘हिंदुओं को जाति में…

Latest news

Related news