Friday, January 23, 2026

आरजेडी बैठक के दौरान तेज प्रताप और श्याम की झड़प, श्याम रजक हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती 

दिल्ली

रविवार को दिल्ली में आरजेडी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और अन्य मुद्दों पर विचार के लिए पार्टी की बैठक बुलाई गई थी. बैठक शुरु होने से पहले ही हंगामा शुरु हो गया. बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप गुस्से में बैठक शुरु होने से पहले ही निकल गये. तेज प्रताप यादव ने श्याम रजक पर आरोप लगाया कि उन्होंने बदतमीजी की. उन्हें और उनके स्टॉफ को गालियां दी गई.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नाम का घोषणा के बाद  बैठक के लिए पहुंचे  श्याम रजक की तबियत अचनाक बिगड़ गई. श्याम रजक बेहोश हो गये. बाद मे उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया.
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0E1tYDYxcJwCzUD4sK6rhg6QN86JDb8hJ2sqTTvWAh45xt4mQsAzWoyKLNZoXQUKzl&id=100078963182004

Latest news

Related news